{"_id":"8b9cda57d46442d8ca994fe02739992d","slug":"drug-inspector-filled-sample-four-stores-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग इंस्पेक्टर ने चार दुकानों से भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग इंस्पेक्टर ने चार दुकानों से भरे सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ड्रग इंस्पेक्टर ने औचक निरीक्षण कर कई मेडिकल स्टोर से दवाइयों के सैंपल भरे। वहीं दो मेडिकल स्टोर संचालकों से छह माह का क्रय और बिक्री के बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बिधूना क्षेत्र में अचानक छापामारी होते देख आसपास के मेडिकल स्टोर संचालक दुकानों का शटर गिराकर भाग गए।
बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने बिधूना तहसील क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने हरचंदपुर स्थित विजय मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। वहीं बिधूना कस्बे में कोतवाली के पास स्थित एसके मेडिकल स्टोर से ग्लिसरीन का सैंपल लिया। इसके बाद ताज मेडिकल स्टोर व अशोक रेमिडीज से दवाई के एक-एक सैंपल भरे।
वहीं कागजों के निरीक्षण में गड़बड़ी पाए जाने पर दोनों मेडिकल संचालकों से चार दिन के अंदर पिछले छह महीनों का क्रय और विक्रय का रिकार्ड तलब किया है। इस बावत औषधि निरीक्षक सुनील रावत मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जो भी दवाइयां खरीदें तो उसका बिल जरूर लें। अन्यथा बिल प्रस्तुत न करने की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से दवाओं का बिल लेने की बात कही।