{"_id":"5a6228e04f1c1b7d268b55ab","slug":"drowning-in-a-pond-15-month-old-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबा 15 माह का बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबा 15 माह का बच्चा
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
बाउड्रीविहीन तालाब।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादगंज (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मढ़ापुर गांव में गुरुवार देर शाम 15 माह के बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। मौत की सूचना पर ग्रामीमों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
क्षेत्र के चपटा के मजरा मढ़ापुर निवासी प्रमोद का पंद्रह माह का बेटा अंशुमान गुरुवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। उसकी मां घर में खाना बना रही थी।
जब काफी देर तक बच्चा कहीं नहीं दिखा तो परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने खेतों व आसपास उसकी तलाश की। इस दौरान घर से करीब पचास मीटर दूर बने तालाब में मासूम पड़ा मिला।
विज्ञापन
आनन-फानन में बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब किनारे बाउंड्रीवाल नहीं है, इस कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन