फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DRM reached a day before to inspect, open pole

सुधार न होने पर डीआरएम ने अधीनस्थों को लगाई फटकार

Wed, 12 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
DRM reached a day before to inspect, open pole
दिबियापुर। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा प्रस्तावित निरीक्षण के एक दिन पहले ही फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंच गए। इससे उन्हें तमाम अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। छह माह पहले के निर्देशों पर भी कोई अमल न देख उन्होंने अधीनस्थों को कड़ी फटकार लगाई। वहीं सहायक निर्माण अभियंता पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआरएम मोहित चंद्रा सुबह साढ़े नौ बजे स्पेशल ट्रेन परख से फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचे। सभी प्लेटफार्मों का उन्होंने निरीक्षण किया। प्लेटफार्म का ऊंचा-नीचा फर्श, प्लेटफार्म पर रास्ते में लगे छोटे पाइप, फुट ओवरब्रिज पर सीढ़ियों में असमानता देख वह नाराज हुए। उन्होंने अधीनस्थों को फटकारा। करीब छह माह पहले निरीक्षण के दौरान बताई गईं कमियों को अभी तक ठीक न कराने पर उन्होंने सहायक निर्माण अभियंता (आईओडब्ल्यू) के कामकाज पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मंडल के अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। नलों के बाहर प्लेटफार्म पर बह रहे पानी को रोकने, शौचालय में टूटी सीट को बदलने, यात्री प्रतीक्षालय के टिन शेड में पानी टपकने पर भी डीआरएम नाराज हुए। करीब ढाई घंटे तक उन्होंने निरीक्षण किया। रेल अधिकारियों के अनुसार मार्च माह में रेलवे के महाप्रबंधक का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसी वजह से डीआरएम ने निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका निरीक्षण 12 जनवरी को प्रस्तावित था परंतु सोमवार रात उनके निरीक्षण का कार्यक्रम बदल गया। वह मंगलवार सुबह ही निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इस औचक निरीक्षण से रेल अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक वेदप्रकाश, विभिन्न विभागों के अधिकारियों समेत प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। लगभग 12 बजे रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि कमियों को दुरुस्त करने के लिए सभी को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed