{"_id":"68c8509481e6e9ddec058cf3","slug":"drains-are-choked-dirty-water-is-flowing-on-the-road-auraiya-news-c-211-1-aur1008-131560-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नालियां चोक, सड़क पर बह रहा है गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नालियां चोक, सड़क पर बह रहा है गंदा पानी
Mon, 15 Sep 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो-15एयूआरपी 14 सड़क पर भरता पानी। संवाद
कंचौसी। सहार ब्लाॅक के गांव पुरवा महिपाल में नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर भर गया है। इससे फैल रही गंदगी व जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। जलभराव से मच्छर भी परेशानी का कारण बन गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि नालियों की सफाई न होने से उनका पानी सड़क पर फैल रहा है। गांव निवासी छोटे लाल यादव का कहना है कि मुख्य रास्ते पर खर पतवार पैदा हो गया है। हर तरफ नाली कचरे से भरी पड़ी है। पांच वर्षों से सफाई कर्मी न होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया जाता है। बताया कि रोस्टिंग के जरिए भी सफाई नहीं कराई जा रही है। रात दिन मच्छर के प्रकोप से ग्रामीण बहुत ही परेशान रहते हैं। मच्छर की दवा न नालियों में छिड़की जाती है न फॉगिंग की जाती है।
गांव के छोटे शुक्ला व रामसिंह का कहना है कि नालियां पूरी तरह जाम है। कई बार ब्लॉक के जिम्मेदारों व प्रधान सर्वेश कुमार से नाली सफाई के लिए कहा गया लेकिन किसी ने समस्या का समाधान नहीं कराया। एडीओ पंचायत प्रवीन कुमार ने बताया सफाई कर्मियों को भेजकर चोक नालियों की सफाई करवाई जाएगी।