फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drain cleaning started, soon you will get relief from waterlogging

नाला सफाई शुरू, जल्द मिलेगी जलभराव से निजात

Sun, 12 Jun 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Drain cleaning started, soon you will get relief from waterlogging
5 जून के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर । आखिरकार बरसात आने से पहले सिंचाई विभाग ने दिबियापुर-औरैया रोड किनारे नाले की सफाई शुरू करा दी है। सोमवार से नाले के अवरोध भी हटाए जाने की तैयारी है। वर्ष 2019 से हर साल दिबियापुर समेत आसपास के गांवों के खेत जलभराव के कारण पानी में डूब जाते हैं।
विज्ञापन

दिबियापुर समेत आसपास के कई गांवों की जल निकासी वैदिक महाविद्यालय के पड़ोस से विकास कुंज होते हुए औरैया-दिबियापुर सड़क मार्ग के किनारे बने नाले से होती है। दिबियापुर समेत आसपास के गांवों के लोगों का आरोप है कि वर्ष 2019 से प्रतिवर्ष बारिश में जमुहां, केंजरी, घेरा, ककराही, झाबर का पुर्वा समेत दिबियापुर में जलभराव की भीषण समस्या हो जाती है। इससे जमुहां, केंजरी, घेरा गांवों में कई सौ एकड़ भूमि जलमग्न होने पर फसलें बर्बाद हो जाती हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले गांवों में जलभराव का मुद्दा खूब उठा था। तब एनटीपीसी के किनारे से होते हुए नाला खोदवाया गया था, पर जल निकासी नहीं हो पाई थी। कुछ दिन पहले लोगों ने विकास कुंज से गुजरे नाले की सफाई कराने की मांग की थी। इस पर छह मई को दिबियापुर पहुंचीं एडीएम रेखा एस. चौहान ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह के साथ मौके का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एक्सईएन पीएस पटेल समेत विभागीय अधिकारियों को नाले को पुराने रूप में लाने के लिए अतिक्रमण हटाने और मंगलपुर रजबहा तक सफाई के निर्देश दिए थे। इस समस्या को अमर उजाला ने 5 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब सिंचाई विभाग ने नाले की सफाई शुरू कर दी है।

औरैया रोड पर विकास कुंज कालोनी के बाहर नाले की मजदूरों से सफाई कराई गई, जबकि कई स्थानों पर जेसीबी की मदद से सफाई कराई जा रही है। इस संबंध में सहायक अभियंता सतीश कुमार का कहना है कि वृहद स्तर पर नाले की सफाई कराई जा रही है। सोमवार को नाले से अवरोधक हटाए जाएंगे।

 नाले की सफाई करती जेसीबी। संवाद

नाले की सफाई करती जेसीबी। संवाद- फोटो : AURAIYA

  जलनिकासी के लिए अवरोध बने नाले में भरे कूड़े को हटाते मजदूर। संवाद

जलनिकासी के लिए अवरोध बने नाले में भरे कूड़े को हटाते मजदूर। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed