{"_id":"628146fcccb7947157366d4b","slug":"dr-yogesh-honored-with-young-scientist-award-auraiya-news-knp6969816102","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. योगेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. योगेश
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डॉ.मसूद से सम्मान प्राप्त करते शिक्षक डॉ.योगेश शाहू। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय कानपुर में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। इसमें 11 राज्यों के वैज्ञानिक प्रोफेसर एवं शोध छात्रों ने प्राकृतिक खेती के संबंध में शोध पत्र प्रस्तुत किए। इनमें जनता महाविद्यालय अजीतमल के शिक्षक डॉ. योगेश कुमार साहू को संरक्षण विषय में उत्कृष्ट कार्य करने पर युवा वैज्ञानिक अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से उर्वरा शक्ति एवं भूमि की जल धारण क्षमता की कमी पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने देश में प्राकृतिक खेती करने पर बल देते हुए पदार्थों की गुणवत्ता में सुधार होने की बात कही थी।
संगोष्ठी में 11 राज्यों के वैज्ञानिक प्रोफेसर एवं शोध छात्रों ने प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने शोध पत्र एवं व्याख्यान प्रस्तुत किए। समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। जिसमें जनता महाविद्यालय अजीतमल औरैया के शिक्षक डॉ. योगेश कुमार साहू असिस्टेंट प्रोफेसर
विज्ञापन
भू संरक्षण विभाग को संरक्षण विषय में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए युवा वैज्ञानिक अवार्ड 2022 दिया गाया। उन्हें यह अवार्ड भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान के निदेशक रमेश चंद्र एवं भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. मसूद अली ने प्रदान किया। महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. उमेश दुबे, डॉ. श्रीप्रकाश यादव डॉ. योगेश बाबू दीक्षित, डॉ. अमरकांत भारती व पंकज द्विवेदी आदि ने हर्ष जताया।