{"_id":"a48244710d8b928b48aa18527a641fdd","slug":"dr-tears-missed-kalam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से याद किया डा. कलाम को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से याद किया डा. कलाम को
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Wed, 29 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर देशवासियों की आंखें नम हैं। ज्ञान-विज्ञान के इस पुरोधा को लोगों ने नम आंखों से सच्ची श्रद्धांजलि दी है। स्कूल- कालेजों व सामाजिक संस्थाओं में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। डा. कलाम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पोरवाल धर्मशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम विश्नोई ने कहा कि कलाम के जैसा जीवन में कोई दूसरा आदर्श नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार तिवारी, संजीव कुमार, शशि कुमार गुप्ता, उमेश विश्नोई, कपिल गुप्ता, रिंकू मिश्रा, रवि तिवारी, ब्रजेंद्र गुप्ता, बबलू पोरवाल, तारा चंद्र, अभिषेक विश्नोई आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
अछल्दा- पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शोक संवेदना व्यक्त की गई।
इसी क्रम में गुलजारी लाल सुखदेवी इंटर कालेज, बीबी विद्या मंदिर डिग्री कालेज, योगीराज श्रीकृष्ण महाविद्यालय, मुलायम सिंह यादव बालिका इंटर कालेज, श्रीराम शिक्षा निकेतन और राष्ट्रीय शोक में सम्मिलित होकर शैक्षणिक कार्य का अवकाश किया गया।
लारेंस स्कूल इंटरनेशनल के प्रबंधक नरेंद्र यादव, महेंद्र कुशवाहा, मंशाराम शुक्ला, राजेश कुमार दुबे , उमेश यादव, बलवान सिंह यादव, नीलम यादव , कुलदीप शाक्य प्रबंधक, अतुल यादव, प्रबंधक वीरेंद्र सिंह भदौरिया आदि ने भी शोक जताया।
फफूंद - देश के अनमोल रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर मां आरके देवी महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य डा. शैलेश पांडेय, प्रबंधक डा. जय गोपाल पांडेय, संरक्षक रामकिशोर त्रिपाठी, कृष्ण सिंह, उपेंद्र यादव, गौरव मिश्रा, योगेश दीक्षित, प्रवीण दीक्षित आदि ने श्रद्धांजलि दी। शोक में महाविद्यालय बंद रहा।
वकीलों ने जताया शोक, न्यायिक कार्य से रहे विरत- पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल जे कलाम के निधन पर जिला जजी में वकीलों ने शोक दिवस मनाया और न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला बार एसोसिएशन की शोक बैठक अध्यक्ष अशोक कुमार अवस्थी व महामंत्री देवलाय चौधरी की अध्यक्षता में हुई।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में सुनील दुबे, महावीर शर्मा, आनंद दुबे, सुरेश मिश्रा, दीपेंद्र सिंह कुशवाह, शिवम शर्मा आदि रहे।
राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष रामविनोद शुक्ला, महामंत्री शेखर मिश्रा, हीरालाल अग्रवाल, विष्णु कुमार तिवारी, आदित्य कुमार वर्मा, रविशंकर पांडेय, राजवीर सिंह पाल, सतेंद्र कुमार अवस्थी आदि हैं।
फफूंद प्रतिनिधि के अनुसार- श्री रामकुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय दिवियापुर रोड फफूंद में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
प्रबंधक मुकेश भारतीय, रवि शकंर दुबे , सुल्तान अहमद , अभिषेक पांडेय, कल्पना अवस्थी , अमित तिवारी , इंद्रपाल सिंह , पुनीत पांडेय आदि उपस्थित थे।
मुरादगंज प्रतिनिधि के अनुसार-जिला विज्ञान क्लब ,भारत परिषद, महिला उत्थान समिति , ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी कौशल किशोर पांडेय, एसके त्रिपाठी, पंकज अवस्थी, शिववीर दुबे, प्रतीक त्रिपाठी ,सुनीता पांडेय, विपिन त्रिपाठी, शिवम मिश्रा आदि ने पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बिधूना प्रतिनिधि के अनुसार-पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर क्षेत्र के प्रबुद्वजनों व क्षेत्रीय विधायक समेत सपाइयों ने शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्रीय सपा विधायक गुप्ता ने रामलीला मैदान स्थित कार्यालय पर श्रद्वांजलि सभा की।
सभा में उमा सिंह यादव, अरविंद यादव, नूर मोहम्मद, नरेश यादव, अजय कश्यप, महेश कश्यप, धर्मनारायण तिवारी, आदर्श यादव ने आदि मौजूद रहे। डा. मनोज चौहान, अप्रबल सिंह, गौरी गुप्ता, रश्मि पांडेय, दिनेश भदौरिया आदि शिक्षकों ने शोक जताया।
डाक बंगला प्रांगण में युवा सपा नेता गौरव रघुवंशी द्वारा पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान रामपाल सिंह यादव, छुन्ना यादव, विमलेश यादव, दिनेश कुशवाह, ध्यान सिंह यादव, लकी यादव, अनवर सिंह आदि ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।