{"_id":"67a8ee8effb7fd497302297b","slug":"double-the-number-of-vehicles-passing-through-toll-auraiya-news-c-211-1-aur1002-122199-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टोल से गुजर रहे दो गुना वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टोल से गुजर रहे दो गुना वाहन
Sun, 09 Feb 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
अनंतराम टोल पर प्रत्येक लेन से बारी-बारी निकलने के लिए कतार में खड़े वाहन।
- फोटो : अनंतराम टोल पर प्रत्येक लेन से बारी-बारी निकलने के लिए कतार में खड़े वाहन।
अजीतमल (औरैया)। हाईवे पर वाहनों का रेला दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले तीन दिनों से रोजाना सामान्य दिनों के मुकाबले दो गुना वाहन अनंतराम टोल प्लाजा से गुजर रहे हैं।
24 घंटे में 40 हजार वाहन अनंतराम टोल प्लाजा से निकल रहे हैं। ऐसे में टोल की लेन से गुजरने के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। अनंतराम टोल प्लाजा पर वाहनों की कतारें लंबी लंबी देखी जा रही है। निकलने वाली गाड़ियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन भी चौकन्ना है।
टोल से लेकर हाईवे पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले के चलते हाईवे पर वाहनों का रेला देखा जा रहा है। आगामी दिनों में पूर्णमासी का पर्व होने के चलते श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ कुंभ की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
हाईवे से लगातार राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात आदि अन्य प्रदेशों के वाहन निकल रहे हैं। बीते शनिवार को क्षेत्र के टोल प्लाजा अनंतराम पर सुबह काफी लंबा वाहनों का जाम भी लगा था।
सामान्य दिनों में जहां 18 से 20 हजार के करीब वाहन अनंतराम टोल से निकलते हैं, लेकिन पिछले तीन दिनों से रोजाना 40 हजार से ज्यादा वाहन टोल से निकल रहे हैं। ऐसे में टोल की राजस्व वसूली में अच्छा खासा उछाल आया है। किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसे लेकर टोल पर कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।
टोल प्लाजा अनंतराम के जीएम सत्यवीर ने बताया कि कुंभ मेले के आयोजन के बाद से लगातार वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अभी कुछ दिनों पहले कमी आई थी, लेकिन तीन दिनों से लगातार वाहनों की संख्या बढ़ रही है।
सामान्य दिनों में जहां 18 से 22 हजार वाहन निकलते थे, लेकिन अभी तीन दिनों से रोजाना 40 हजार के करीब वाहन निकल रहे हैं। किसी तरह की दिक्कत न हो इसे लेकर पूरी नजर रखी जा रही है।