फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dominated by chaos , with no Sunnee

अव्यवस्थाओं का बोलबाला, कोई नहीं सुननेे वाला

Sat, 04 Apr 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 04 Apr 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dominated by chaos , with no Sunnee

शहर के रोडवेज डिपो पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। परिसर में चारों तरफ फैली गंदगी व जलभराव के साथ ही खराब पड़ा वाटर कूलर और यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से यात्रियों को डिपो परिसर के बाहर दुकानों पर डेरा जमाना पड़ता है।

विज्ञापन



संसाधन विहीन औरैया रोडवेज डिपो यात्रियों की समस्याएं दूर करने में लापरवाह साबित हो रहा है। डिपो परिसर में यूरिनल, बैठने और शीतल पेयजल की व्यवस्था ध्वस्त हैं। इससे यात्री परेशानी उठाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



कीचड़ और गंदगी, यह है डिपो की कहानी - डिपो परिसर की सड़क पर गड्ढ़े और उनमें भरा गंदा पानी व कीचड़ यात्रियो की परेशानी का कारण है। परिसर स्थित एआरएम कार्यालय पहुंचने को इसी गंदे पानी से घुसकर जाना पड़ता है। एआरएम कार्यालय के  बाहर चारो तरफ भरे पानी को निकलवाने की आज तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्री बैठक पर दोपहिया वाहनों का कब्जा- वैसे तो डिपो परिसर में यात्रियों के बैठने को कहीं भी कोई व्यवस्था नहीं है। ले-देकर बुकिंग कार्यालय के पास टीनशेड में बैठने की जो थोड़ी जगह थी। वहां दोपहिया वाहनों का स्टैंड बन गया है। यात्रियों को डिपो परिसर के बाहर धूप में दुकानों पर पड़ी बैंचों पर बैठना पड़ता है।



प्यास से यात्री बेहाल, वाटर कूलर खराब- रोडवेज परिसर में यात्रियों को पेयजल उपलब्ध कराने को लगाया गया वाटर कूलर कई महीनों से खराब पड़ा है। गर्मी का मौसम आने के बावजूद आज तक इसेे ठीक नहीं कराया गया। यात्रियों के सामने शुद्ध एवं शीतल पेयजल की समस्या खड़ी हुई है।



औरैया डिपो, जिस परिसर में है, वह विवादित जगह है। जगह को लेकर कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। डिपो में यूरिनल बनवाने को एनटीपीसी से सहयोग लिया जा रहा था, लेकिन विवादित जगह होने के कारण मामला टल गया। इन स्थितियों के चलते परिसर में कोई काम नहीं कराया जा पा रहा है। हेमंत मिश्रा, एआरएम, औरैया डिपो
               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed