फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Do not make friends on Facebook with strangers, do not share private things too

अनजान से न करें फेसबुुक पर दोस्ती, निजी बातें भी न करें साझा

Wed, 18 May 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Do not make friends on Facebook with strangers, do not share private things too
दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत करते एसपी व प्रधानाचार्य नीलम आनंद। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। फेसबुक लोगों का वर्चुअल घर बनता जा रहा है। जिस तरह से हम किसी अनजान व्यक्ति को घर के अंदर प्रवेश नहीं देते हैं, उसी तरह फेसबुक में भी किसी अनजान व्यक्ति को जोड़कर उससे निजी जानकारियां साझा नहीं करनी चाहिए। ताकि वे व्यक्ति इन जानकारियों का कभी दुरुपयोग न कर सकें। यह बातें एसपी अभिषेक वर्मा ने शहर के जानेतपुर स्थित सुदिति ग्लोबल एकेडमी में कहीं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार सुबह सुदिति ग्लोबल एकेडमी में आयोजित पुलिस की पाठशाला का शुभारंभ एसपी अभिषेक वर्मा और प्रधानाचार्य नीलम आनंद ने दीप जलाकर किया। एसपी ने छात्र-छात्राओं के बीच जाकर संवाद किया और पुलिस, सोशल मीडिया प्लेटफार्म व साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। एसपी ने कक्षा-12 के छात्र यश पोरवाल से पुलिस के कार्यों के संबंध में पूछा। यश ने बताया कि पुलिस जनता का सुरक्षा कवच है। पुलिस की वजह से अपराध पर लगाम लगती है। दिन हो या रात गर्मी हो या सर्दी पुलिस हमेशा सेवा के तत्पर रहती है।
विज्ञापन

एसपी ने सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि पुलिस की रीढ़ की हड्डी सिपाही होते हैं। कोई घटना होने या यूपी 112 पर सूचना मिलने पर वह सबसे पहले पहुंचकर मामला सुलझाने का प्रयास करते हैं। अच्छे कार्य करने पर सिपाहियों की पदोन्नति भी होती है। इसके बाद वह दरोगा, इंस्पेक्टर व सीओ बनते हैं। छात्र प्रांजुल सिंह ने ऑनलाइन गेम के संबंध में पूछा। एसपी ने बताया कि ऑनलाइन गेम खेलना गलत बात नहीं है, लेकिन ब्लू व्हेल, फायर समेत अन्य खतरनाक गेम खेलने की वजह से कई छात्रों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बचना चाहिए। छात्र ध्रुव के मेटावर्स के बारे में पूछने पर एसपी ने कहा कि मेटावर्स का प्रयोग भले ही गेमिंग के लिए हो रहा है, लेकिन हमें सावधानी बरतनी चाहिए। डिजिटल दुनिया वाले गेमों को अपने परिजनों के सामने ही खेलना चाहिए। ताकि हार होने पर आप परेशान तो रहें लेकिन कुछ गलत कदम उठाने से पहले परिजनों का डर मन में कायम रहे। फिर उन्होंने छात्र-छात्राओं से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्राइवेट चीजें साझा न करने, किसी अनजान व्यक्ति को न जोड़ने व साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उप प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर, शिक्षक प्रशांत, देवेश, शोभा पाठक, प्रियंका व बृजेश मौजूद रहे।

यातायात नियमों का भी पढ़ाया गया पाठ
यातायात प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा व ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियम लिखे पंपलेट देकर उनका पालन करने की सलाह दी। यातायात प्रभारी ने कहा कि बाइक चलाते वक्त हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें। परिजनों को शराब पीकर व मोबाइल पर बात करते वक्त वाहन न चलाने दें। कार सवार हमेशा सीट बेल्ट लगाएं। इस दौरान छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात नियम न मानने पर होने वाले हादसों के वीडियो दिखाकर जागरूक करने का प्रयास किया गया। महिला थाना प्रभारी प्रीति सिंह ने छात्राओं को नारी शक्ति, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, डॉयल 112, थानों में बनी महिला हेल्प डेस्क की जानकारी देकर निडर और निर्भीक रहने की सलाह दी। कहा कि कभी भी किसी प्रकार की परेशानी होने पर छात्राएं हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। इसका तुरंत समाधान किया जाएगा।

छात्रो से संवाद करते एसपी अभिषेक वर्मा। संवाद

छात्रो से संवाद करते एसपी अभिषेक वर्मा। संवाद- फोटो : AURAIYA

बच्चों को साइबर क्राइम की जानकारी देते एसपी अभिषेक वर्मा। संवाद

बच्चों को साइबर क्राइम की जानकारी देते एसपी अभिषेक वर्मा। संवाद- फोटो : AURAIYA

पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद

पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed