{"_id":"2206733157c8c93a1310bd677127b618","slug":"do-not-conform-to-standard-sewer-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो रहा मानक के अनुरूप नाला निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो रहा मानक के अनुरूप नाला निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी डाक बंगला से औरैया रोड पर नगर पंचायत कार्यालय तक बनाए जा रहे नाले में मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री न लगाए जाने की शिकायत लोगों ने की। लोगों ने कहा कि खराब निर्माण सामग्री के कारण नाले के ऊपर डाली गईं पटियां टूट रही हैं। अधिशाषी अधिकारी महेश चंद्र उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
प्रतीक्षा गुप्ता, विभोर कुमार, गोपाल पोरवाल, राजीव पोरवाल, मन्नीलाल, अशोक कुमार, गुड्डन पोरवाल, आशीष पोरवाल, नरेश कुमार पोरवाल, गोविंद राजपूत, गोपाल त्रिपाठी आदि ने दिबियापुर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को पत्र देकर आरोप लगाया कि नाला निर्माण में मानक के अनुरुप काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
आरसीसी से बनी नाले की दीवार कुछ स्थानों पर गिर रही है। वहीं पटियां भी टूट रही हैं। पटियों से होकर निकलने वाले लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
मौके पर जांच करने पहुंचे अधिशाषी अधिकारी महेश चंद्र उपाध्याय ने मौके पर जांच की। ईओ महेश चंद्र उपाध्याय के अनुसार जहां कहीं भी कमियां हैं, उन्हें ठेकेदार को दुरुस्त कराने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
इधर लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के दौरान पेयजल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे घरों पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ईओ महेश चंद्र उपाध्याय ने इस संबंध में बताया कि कर्मी को भेजकर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का निरीक्षण करा लिया गया है। शीघ्र दुरुस्त करा ली जाएगी।