{"_id":"6287dce1ca64860506620d0f","slug":"dm-sp-saw-the-land-for-auto-and-magic-stand-auraiya-news-knp697920815","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो व मैजिक स्टैंड के लिए डीएम-एसपी ने देखी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो व मैजिक स्टैंड के लिए डीएम-एसपी ने देखी जमीन
विज्ञापन
नए प्रदर्शनी स्थल की जमीन का निरीक्षण करते डीएम पीसी श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक वर्मा व अन्य अधिकार?
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद शुक्रवार शाम डीएम व एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ यमुना रोड पर स्थित नए प्रदर्शनी स्थल की जमीन का आटो-मैजिक स्टैंड के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने नए प्रदर्शनी स्थल के बाहर व्याप्त अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश जारी दिए। कहा कि एनाउंसमेंट कराकर 24 घंटे में अतिक्रमण साफ कराया जाए।
डीएम पीसी श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार शाम एसडीएम सदर मनोज सिंह, तहसीलदार रणवीर सिंह के अलावा पालिका प्रभारी ईओ विवेक पांडेय के साथ यमुना रोड पर स्थित नए प्रदर्शनी स्थल की जमीन का निरीक्षण किया। डीएम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त लहजे में हिदायत दी। कहा कि एक बार तो प्रशासन अतिक्रमण हटवाएगा।
यदि दूसरी बार अतिक्रमण मिला तो संबंधित के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिसमें आरोपी की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। उन्होंने नए प्रदर्शनी स्थल के बाहर नाले पर अतिक्रमण किए बैठे दुकानदारों को हटाए जाने के लिए पालिका प्रशासन को शनिवार को एनाउंसमेंट कराने के बाद 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि टेंपो-मैजिक स्टैंड बनाए जाने के लिए जमीन देखी जा रही है। कई जगह जमीन देखी गई है। इसमें एक जगह को निश्चित किया जाएगा। जिससे सवारियों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो।