{"_id":"67a79c436afe0531b106a9b3","slug":"dm-sp-reached-school-heard-pahara-and-counting-from-children-auraiya-news-c-211-1-aur1007-122144-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: स्कूल पहुंचे डीएम-एसपी, बच्चों से सुना पहाड़ा और गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: स्कूल पहुंचे डीएम-एसपी, बच्चों से सुना पहाड़ा और गिनती
Sat, 08 Feb 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
बच्चों से पहाड़ा सुनते डीएम व एसपी।
- फोटो : बच्चों से पहाड़ा सुनते डीएम व एसपी।
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिजीत आर शंकर ने शनिवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कुदरकोट का मुआयना किया। विद्यालय की व्यवस्थाएं देखीं और छात्र-छात्राओं समेत शिक्षकों की उपस्थिति का भी अवलोकन किया।
अफसरों ने बच्चों से बातचीत करते हुए गिनती व पहाड़ा सुना। डीएम ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों की पढ़ाई में कोई कसर न छोड़ें। पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिताओं के लिए भी बच्चों को तैयार करें। इससे उनकी नींव मजबूत होगी।
उधर, निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र क्षतिग्रस्त मिलने पर पंचायत सचिव को इसे सही कराने के निर्देश दिए। उधर, संकुल भवन में गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की। साथ ही साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने विद्यालय में बेकार पड़ी सामग्री को एक माह के अंदर नीलामी कराने के लिए कहा। डीएम ने बंद पड़े सोलर पावर प्लांट का भी जायजा लिया। परियोजना अधिकारी नेडा को जल्द से जल्द सोलर प्लांट शुरू कराने को कहा। इस दौरान दोनों अफसरों ने बच्चों ने गिनती और पहाड़े सुने। उन्होंने बच्चों की सराहना की।