फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM salutes Lee Parade, honored for excellent service

झंडा फहरा कर जिलाधिकारी ने ली परेड की सलामी

Fri, 28 Jan 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
DM salutes Lee Parade, honored for excellent service
पुलिस कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते जिला जज अनिल कुमार वर्मा, डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अ? - फोटो : AURAIYA
औरैया। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने झंडा फहराकर परेड की सलामी ली। इस मौके पर एसपी अभिषेक वर्मा के साथ जिलाधिकारी ने परेड का निरीक्षण भी किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कोविड - 19 के चलते बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी को गणतंत्र व लोकतंत्र के मूल का विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान करने की भी अपील की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने राष्ट्र को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई। अपर जिला जज अनिल कुमार वर्मा समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों ने परेड की कमान संभाल रहे परेड कमांडर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, सर्विलांस सेल के सिपाही दीपक व साइबर सेल के तेजवीर सिंह को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। इसके अलावा एसओजी प्रभारी सत्येंद्र सिंह यादव, उप निरीक्षक रुप नरायन शुक्ल व सीओ कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी राज नारायण सिंह को सेवा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसपी ने जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष गायत्री देवी ने झंडा फहराया किया। इस मौके पर ईओ बलवीर सिंह के अलावा पालिका प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने झंडा फहराया।

शहर में दिबियापुर रोड पर स्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कार्यालय पर समिति अध्यक्ष डॉ. विनोद उपाध्याय ने झंडा फहराया। यहां एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, आदित्य गुप्ता, ज्ञान सक्सेना, पीएन त्रिपाठी, घनश्याम गुप्ता, राकेश गुप्ता, आनंद कुशवाहा आदि रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल को सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र देते डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अभिष?

अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल को सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र देते डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अभिष?- फोटो : AURAIYA

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कार्यालय पर ध्वजारोहण करते समिति अध्यक्ष डॉ.वीसी उपाध्याय व उपस्थित

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कार्यालय पर ध्वजारोहण करते समिति अध्यक्ष डॉ.वीसी उपाध्याय व उपस्थित - फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed