फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM said, Anna cattle should not be found roaming, send cow shelter

डीएम बोले, अन्ना मवेशी घूमते न मिलें, गोशाला भेजें

Fri, 08 Jul 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
DM said, Anna cattle should not be found roaming, send cow shelter
कलक्ट्रेट सभागार में बैंठक करते डीएम, साथ में सीडीओ, सीएमओ व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन की शीर्ष प्राथमिकता के 37 बिंदुओं पर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। साथ ही मवेशियों के अन्ना घूमने पर पकड़ कर गोशालाओं में भेजने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान भारत, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य, एनएचएम समेत कई योजनाओं पर अब तक हुए कार्यों की प्रगति और चिकित्सकों की उपलब्धता, अल्ट्रासाउंड मशीन, आरबीएसए टीमों के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव से कहा कि बारिश के मौसम में बीमारियों को लेकर सजग रहें। स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं, कोविड टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड के कार्य में तेजी लाएं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि अन्ना घूम रहे मवेशियों को गोशालाओं में भिजवाएं। किसी भी क्षेत्र में मवेशी घूमते नहीं मिलने चाहिए। इसके साथ ही बारिश को लेकर गोशालाओं में मवेशियों का समय से स्वास्थ्य परीक्षण कराने, टीन शेड आदि व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर डीएम ने विद्युत, खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण आदि योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति जानीं। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार सिंह, परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह, वनाधिकारी वीके सिंह, जिला विकास अधिकारी करुणापति मिश्र, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed