फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM,auraiya,arrest

डीएम ने राजस्व निरीक्षक को हिरासत में भेजा

Mon, 08 Nov 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
DM,auraiya,arrest
औरैया। जिले की तीनों तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बिधूना तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान फर्जी तरीके से शिकायत निस्तारण में आरके (राजस्व निरीक्षक) को डीएम के आदेश पर हिरासत में लिया गया। तीनों तहसीलों में 191 फरियादी पहुंचे। जिसमें 60 फीसदी से अधिक शिकायतें जमीन पर कब्जे की रहीं। आईं शिकायतों में 20 निपटीं।
विज्ञापन

बिधूना तहसील में डीएम सुनील कुमार वर्मा और एसपी अभिषेक वर्मा ने समस्याओं को सुना। 97 शिकायतों में 13 का मौके पर निस्तारण हुआ। फर्जी निस्तारण की शिकायतों पर डीएम नाराज हुए। उन्होंने कहा कि फर्जी तरीके से शिकायतें निस्तारण करने वाले अधिकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तभी डोडापुर निवासी पारस यशपाल ने जिलाधिकारी को बताया कि न्यायालय नायब तहसीलदार के यहां धारा 34/25 संहिता के बाद संख्या 620 नायब तहसीलदार के यहां बैनामा के आधार पर दाखिल खारिज नामांतरण आदेश 11 नवंबर 2020 को संबंधित न्यायालय ने किया।
विज्ञापन

उक्त आदेश आर-6 रजिस्ट्रार में दर्ज नहीं किया गया। जबकि आदेश मिसिकबंद आर-5 में दर्ज है। पूर्व में तहसील दिवस में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। इस पर झूठी रिपोर्ट लगा दी गई। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर कर राजस्व निरीक्षक (आरके) को मौके से हिरासत में भिजवा दिया। यह देख अन्य कर्मचारी डरे नजर आए। हालांकि देर शाम लेखपालों की सुपुर्दगी में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीतमल में संपूर्ण समाधान दिवस में जिला विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह व उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने समय पर शिकायत का निस्तारण की बात कही। समाधान दिवस में कुल 33 शिकायतों में चार का निस्तारण किया गया। तहसीलदार हरिश्चंद्र, नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा, एडीओ पंचायत अतुल मिश्रा, ईओ विजय कुमार व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

औरैया तहसील में एडीएम रेखा एस चौहान ने समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह मौके पर जाकर फरियादी को संतुष्ट करते हुए समस्याओं का निस्तारण करें। इधर तहसील दिवस में कुल 61 शिकायतें पहुंची। जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार सदर, नायब तहसील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed