फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   District panchayat president made ??RAJVEER

राजवीर बने जिला पंचायत अध्यक्ष

Thu, 07 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 07 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
District panchayat president made ??RAJVEER

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर गुरुवार की सुबह से ही जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए गहमा-गहमी थी। किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ी मात्र में फोर्स लगाया था। सुबह 11 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में सबसे पहले दीपू सिंह ने अपने मत डाला। इसके बाद से सदस्यों का आना शुरू हुआ।

 करीब 12.30 बजे से सपा कार्यालय में मौजूद जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने मत मुख्यालय जाकर डाले। मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस प्रकाशन बीच-बीच में मुख्यालय गेट के बाहर लगी भीड़ को खदेड़ते नजर आई। मतदान की स्थिति जानने के लिए सपा के अधिकृत प्रत्याशी राजवीर यादव व निर्दलीय प्रत्याशी दीपू सिंह के समर्थक उत्सुक नजर आए।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए करीब 2.30 बजे तक सभी जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने मत डाल दिए। इसके बाद तीन बजे से मतगणना  शुरू हो गई। इसमें सपा समर्थित प्रत्याशी राजवीर यादव को 13 जबकि निर्दलीय प्रत्याशी दीपू सिंह को 10 मत प्राप्त हुए। राजवीर के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद समर्थकों की भीड़ मुख्यालय गेट पर जमा हो गई। वहीं पर्यवेक्षक शैलेंद्र चौधरी, डीएम माला श्रीवास्तव व एसपी मनोज तिवारी ने राजवीर यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रमाण सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed