फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   District Panchayat member and colleagues accused of assault, report

जिला पंचायत सदस्य व साथियों पर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट

Sat, 17 Sep 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat member and colleagues accused of assault, report
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर । कलक्टरी रोड पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने जिला पंचायत सदस्य और उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाद में जिला पंचायत सदस्य की कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुवार रात तकरीबन साढ़े नौ बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

एक पक्ष की प्रतिमा शुक्ला पत्नी अनुज शुक्ला निवासी क्लक्टरी रोड दिबियापुर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह एक मकान में किराये पर दुकान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 सितंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे अपनी बेटियों के साथ थीं। तभी जिला पंचायत सदस्य अर्पित यादव का चालक सेवाराम यादव कार से नशे में उतरा। दुकान से गिलास और नमकीन मांगी।
गिलास न होने की बात कहने पर अर्पित यादव, अंकित यादव, शिवम यादव निवासी दिबियापुर ने अभद्रता की। आरोपी कार से सरिया और लाठी डंडे निकाल लाए। परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
जिला पंचायत सदस्य नहीं थे मौके पर
इधर, सहार द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य कलक्टरी रोड निवासी अर्पित यादव का कहना है कि गुरुवार शाम उनके भतीजे की जन्मदिन पार्टी एक गेस्ट हाउस में चल रही थी। चालक सेवाराम निवासी गुंजन रोड रामकृष्ण नगर दिबियापुर कार लेकर रिश्तेदारों को छोड़ने और लेने जा रहा था।

इसी दौरान किस बात को लेकर चालक के साथ वहीं के रहने वाले लोगों से कहासुनी हुई। इस पर चालक के साथ मारपीट की और मरणासन्न हालत में छोड़ गए। जब उन्हें सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चालक को गंभीर चोटें आई है और कानपुर में इलाज चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि महिला दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed