फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dispute over failure to bring full wedding offerings; wedding procession returns.

Auraiya News: शादी में चढ़ावा पूरा न लाने पर विवाद, लौटी बरात

Tue, 23 Jun 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 23 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dispute over failure to bring full wedding offerings; wedding procession returns.
सहायल। एक गांव में शादी में खुशियों में उस वक्त खलल पड़ गया जब पूरा चढ़ावा न लाने की बात कर वर-वधू पक्ष में विवाद हो गया। साथ ही दूल्हे के नशे में होने का आरोप भी लगाया गया। इससे मामला बढ़ गया।
विज्ञापन

नाराज वधू पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। मामला थाने तक पहुंच गया, जहां घंटों पंचायत चली और आखिर में बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 जून को दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। स्वागत-सत्कार और खान-पान के बाद जयमाल की रस्म भी संपन्न हो गई लेकिन विवाद की शुरुआत तब हुई जब चढ़ावे की रस्म आई। वधू पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष तय किया गया पूरा चढ़ावा लेकर नहीं आया था।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। विवाद के बीच वधू पक्ष ने दूल्हा अंशु के नशे में होने का आरोप लगा दिया। उसकी इस हरकत और वर पक्ष के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को देख वधू पक्ष का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात इतनी बढ़ गई कि लड़की के पिता ने स्पष्ट कह दिया कि वे ऐसी जगह अपनी बेटी का विवाह नहीं करेंगे। इसके बाद शादी की आगे की सभी रस्में रोक दी गईं और शनिवार को ही बरात बिना दुल्हन के लौट गई। मामला सोमवार को सहायल थाने पहुंचा। थाने में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चली। वधू पक्ष ने शादी में दिए गए उपहार और अन्य सामान की वापसी की मांग की।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए थे। समझौते की बातचीत दोनों के बीच चल रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed