{"_id":"7a9147ddd0a2826516e02e004df57508","slug":"discuss-improving-education-levels-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा का स्तर सुधारने पर चर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा का स्तर सुधारने पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नगर पालिका इंटर कालेज से स्थानांतरित होकर चौ. विशभंर सिंह भारतीय विद्यालय पहुंची पुस्तक प्रदर्शनी में रविवार को साहित्यिक परिचर्चा हुई। इसमें देश में शिक्षा के स्तर को बढ़ाए जाने पर चर्चा की गई। वहीं प्रदर्शनी में पहुंचे एसपी ने आयोजन की सराहना की।
शहर के चौ. विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय में भारत प्रेरणा मंच के तत्वावधान में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी में रविवार को साहित्यिक परिचर्चा की गई। मुख्य अतिथि आनंद दुबे ने कहा कि देश में शिक्षा का स्तर तभी अच्छा हो सकता है जब बच्चों को ज्ञानवर्धक पुस्तकें प्राप्त हो सकेगी।
इस प्रदर्शनी में पुराने लेखकों से लेकर साहित्यकारों की पुस्तकें आई हैं। इससे बच्चों को ज्ञानवर्धक जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए सभी को आगे आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अध्ययन हमें आनंदित, अलंकृत और योग्यता प्रदान करता है। इस प्रदर्शनी में बड़े-बड़े प्रकाशनों की पुस्तकें आई हैं।
विज्ञापन
इससे हम सभी को ज्ञान लेना चाहिए। पुस्तक प्रदर्शनी देखने के लिए एसपी मनोज तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने पुस्तक प्रदर्शनी की सराहना की। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अजय शुक्ला, महासचिव अविनाश अग्निहोत्री, गोविंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।