फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dios suspended

डीआईओएस औरऊबाबू निलंबित

Fri, 25 Dec 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
dios suspended
निलंबित डीआईओएस हृदय नारायण त्रिपाठी। - फोटो : AURAIYA
औरैया। मृतक आश्रित कोटे में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का ऑडियो वायरल होने के मामले में डीआईओएस हृदय नारायण त्रिपाठी और बाबू संतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस हृदय नरायण त्रिपाठी का मृतक आश्रित कोटे से नौकरी देने के लिए सुशील कुमार से रुपये मांगने का ऑडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। इसमें वह बाबू संतोष से मिलने को कह रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद डीएम अभिषेक सिंह ने मामले की जांच सीडीओ को सौंपी थी। बुधवार को जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। जांच में डीआईओएस की आवाज होने की पुष्टि के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उधर, डीएम ने बाबू संतोष कुमार को भी मामले में संलिप्त पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में डीआईओएस को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की आधी धनराशि प्रदान की जाएगी। निलंबन के बाद डीआईओएस को शिविर कार्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

इटावा डीआईओएस को दिया गया अतिरिक्त प्रभार
डीआईओएस हृदय नरायण त्रिपाठी के निलंबन के बाद इटावा डीआईओएस राजू राणा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल प्रेम प्रकाश मौर्या ने अपनी उपस्थिति में उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। डीआईओएस हृदय नरायण त्रिपाठी की नियुक्ति होने से पहले इन्हीं के पास प्रभार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने बताया सही कदम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ की गई कार्रवाई को सही बताया है। बताया कि ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कर्मचारियों द्वारा पीड़ित का केस बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुरानी तारीखों में अपने बचाव के लिए पत्र निर्गत कर दिए गए हैं, ये जांच का विषय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed