{"_id":"6990bdd7edc1e0b8480ccaf3","slug":"digital-libraries-will-be-started-in-94-panchayats-within-a-week-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1426733-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 94 पंचायतों में एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 94 पंचायतों में एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी डिजिटल लाइब्रेरी
Sat, 14 Feb 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले की 94 पंचायतों के सचिवालयों में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा देने का काम अंतिम चरण में है।
ठेकेदारों के जरिये पुस्तकों से लेकर फर्नीचर को सचिवालयों में भेजने का काम इन दिनों चल रहा है। कुछ पंचायतों में सामग्री पहुंच भी चुकी है। अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह के अंदर लाइब्रेरी शुरू भी कर दी जाएगी।
गांव की सरकार में पंचायत सचिवालयों को लोगों की गतिविधि का अहम केंद्र बनाने की दिशा में काम चल रहा है। मानकों की जांच के बाद यह सामग्री पंचायत सचिवालयों में भेजी जा रही है। एक सप्ताह के अंदर यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
ठेकेदार को इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि पुस्तकों की सीरीज में बच्चों, युवा व बुजुर्गों का ख्याल रखा है। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी पुस्तकों से लेकर साहित्यिक व अन्य पाठ्य सामग्री भी लाइब्रेरी में पहुंचाई जा रही है। ऐसे में पंचायत सचिवालयों में लोगों की चहलकदमी इस कदम के बाद और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि 94 ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में डिजिटल लाइब्रेरी एक सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगी। किताबों से लेकर फर्नीचर सचिवालयों में भिजवाया जा रहा है।