{"_id":"62868502f84fc179810cb51e","slug":"diarrhea-spread-in-nagla-bhupat-28-found-ill-auraiya-news-knp69772676","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला भूपत में डायरिया फैला, 28 मिले बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला भूपत में डायरिया फैला, 28 मिले बीमार
विज्ञापन
कैंप में दवाई वितरित करते डाक्टर। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा। ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओंतो के मजरा नगला भूपत में डायरिया ने पूरी तरह पैर पसार लिए हैं। गांव के 28 लोग एक साथ उल्टी-दस्त से बीमार मिले। गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 28 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी। ग्रामीणों ने साफ-सफाई कराने की मांग की है।
नगला भूपत में अचानक से कई ग्रामीणों को उल्टी-दस्त होने की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अछल्दा सीएचसी अधीक्षक जितेंद्र यादव को दी। जिस पर अधीक्षक ने गुरुवार को डा. अभिषेक शर्मा ने नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में उपचार के लिए भेजा।
टीम को गांव में नव्या (10), मनोरमा(15), वर्तिका(3), निर्मला(40), आयुष(10), बॉबी(6), सुखवती(60), रीमा देवी(50), अरविंद(45) रामदास(60) मंसाराम(65) समेत 28 लोगों में डायरिया के लक्षण मिले। जिसके बाद स्वास्थ्य टीम ने सभी की जांच कर दवाइयां वितरित कीं। इसके अलावा तीन गंभीर मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराने की सलाह दी।