फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dialysis unit will be stablished in jila hospital

डायलिसिस यूनिट के लिए जमीन चिन्हित, नपाई का कार्य पूरा

Tue, 21 Sep 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
dialysis unit will be  stablished in jila hospital
औरैया। गुर्दों से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों को डायलिसिस के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। जल्द यह सुविधा जिला अस्पताल चिचौली में मिल सकेगी। डायलिसिस यूनिट की स्थापना के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जमीन चिह्नित कर पैमाइश करा ली है। शासन से बजट मिलने के बाद भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में किसी भी अस्पताल में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध नहीं है। गंभीर रोगियों को दूसरे शहरों में दौड़ लगानी पड़ती है। मरीजों के समय और रुपये की बर्बादी होती है। शासन ने जिले में डायलिसिस यूनिट की स्थापना की मंजूरी दे दी है। चिचौली स्थित 100 शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में यूनिट की 57.17 लाख रुपये से स्थापना होगी। जिसकी पहली किस्त 28.86 लाख स्वीकृत कर दी गई है। जल्द ही ग्रांट मिलने की उम्मीद है। यूनिट में 100 बेड की व्यवस्था होगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि डायलिसिस यूनिट की स्थापना के लिए जिला चिकित्सालय चिचौली में जमीन का चिन्हीकरण और पैमाइश करा ली गई है। बर्न यूनिट भवन के बगल में खाली पड़ी जमीन पर बजट आते ही भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा। भवन निर्माण के बाद ही अन्य तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन

ऐसे रोगियों को पड़ती है डायलिसिस की जरूरत
डायलिसिस रक्त शोधन की कृत्रिम विधि होती है। डायलिसिस की प्रक्रिया को तब अपनाया जाता है। जब किसी व्यक्ति के गुर्दे सही से काम नहीं कर रहे होते हैं। गुर्दे से जुड़े रोगों, लंबे समय से मधुमेह के रोगी, उच्च रक्तचाप जैसी स्थितियों में कई बार डायलिसिस की आवश्यकता पड़ती है। गंभीर मरीजों को तीसरे और पांचवें दिन डायलिसिस करानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed