{"_id":"5de2bd9b8ebc3e54936d4f65","slug":"dhaan-khareed-shuru-auraiya-news-knp52926726","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम खुलने से मंडी में फिर वापस लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम खुलने से मंडी में फिर वापस लौटी रौनक
विज्ञापन
औरैया। दो दिन मौसम खराब रहने के बाद शनिवार को धूप निकलने के साथ गल्ला मंडी की रौनक लौट आई। गल्ला आढ़तियों के यहां धान के ढेर लगे दिखाई दिए। हालांकि मंडी परिसर स्थित धान क्रय केंद्रों पर नमी के चलते धान की खरीद प्रभावित रही। जिले में 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक महज 7741.57 मीट्रिक टन ही खरीद हो सकी है।
बृहस्पतिवार और शुक्रवार को खराब मौसम के चलते गल्ला मंडी परिसर में धान खरीद प्रभावित हुई थी और मंडी परिसर में सन्नाटा छा गया था। शनिवार को धूप निकलते ही गल्ला आढ़तियों के यहां धान के ढेर लगे दिखाई दिए। मंडी परिसर के पीछे मैदान में भी आढ़तियों ने फड़ लगाकर धान की खरीदारी की। शुक्रवार को जहां 200 क्विंटल धान की खरीद हो सकी थी, शनिवार को 450 क्विंटल खरीद हुई। वहीं, नमी के चलते सरकारी क्रय केंद्रों पर सामान्य दिनों की तुलना में 50 फीसदी ही धान की खरीद हो सकी है। क्रय केंद्र प्रभारी अपर्णा अवस्थी का कहना है कि बारिश से धान में नमी के चलते खरीद की प्रक्रिया बाधित हो रही है। सोमवार को यदि मौसम साफ रहता है तो खरीद में तेजी आने की संभावना है। जिले में अभी तक 40 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 7741.57 मीट्रिक टन की धान की खरीद हो सकी है।
दिबियापुर में उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के केंद्र पर आठ हजार क्विंटल धान खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष 248 क्विंटल ही खरीद हो सकी है। बरसात होने के कारण शनिवार को किसान धान लेकर नहीं पहुंचे। जबकि मंडी परिसर में आढ़तियों के यहां धान बेचने को किसानों की अच्छी-खासी संख्या दिखाई दी। खाद्य विभाग के खरीद केंद्र पर 26 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 7168 क्विंटल खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
जबरन धान बेचने का हो रहा प्रयास
औरैया। गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के धान खरीद केंद्र पर दबंग किसान अपना धान जबरन डाल रहे हैं। शुक्रवार को भी एक किसान द्वारा जबरन धान बेचा गया। जब यह धान मिल में पहुंचा तो मील संचालकों ने धान को रिजेक्ट कर दिया। एसएमआई अपर्णा अवस्थी का कहना है कि उन्होंने इसकी जानकारी डिप्टी आरएमओ को दे दी है। उन्होंने कहा कि तय मानक के अनुरूप ही धान की खरीद की जाएगी।
मंडी सचिव व क्रय केंद्र प्रभारी को केंद्र के चारों ओर बेरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से केंद्र पर धान डालने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुधांशु शेखर, डिप्टी आरएमओ