फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   devkali temple will be the third eye

देवकली मंदिर पर रहेगी तीसरी नजर

Fri, 31 Jul 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 31 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
devkali temple will be the third eye

पंजाब में आतंकवादी घटना के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह से सजग है। शासन ने प्रदेश में अलर्ट घोषित कर रखा है। जिलाधिकारी ने त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने को कहा है।

विज्ञापन




इस कड़ी में तीन अगस्त से पांच किलोमीटर दूर बीहड़ स्थित देवकली मंदिर पर लगने वाले मेले में सीसीटीवी से निगेहबानी की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 
बीहड़ स्थित देवकली मंदिर पर तीन अगस्त से लगने वाले श्रावण मेले में सुरक्षा को लेकर प्रशासन काफी गंभीर दिखाई दे रहा है।


पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी के साथ जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव भी मंदिर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने को पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। ऐतिहासिक देवकली मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
वहीं श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के रास्ते में पुलिस व पीएसी की कड़ी रहेगी। ऐसे में कोई भी अराजकतत्व बचकर नहीं जा सकेगा। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों को मेले की सुरक्षा के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीसीटीवी के लिए मंदिर परिसर में एक कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए गए हैं।



 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर देवकली मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे के साथ पुलिस व पीएसी के जवानों को भी तैनात किया जाएगा, जिससे कोई भी अराजकतत्व हरकत करके भाग न सके। रमेश चंद्र भारतीय, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सदर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed