{"_id":"6a11eb61a99ef0615b0d5993","slug":"development-projects-worth-rs-3-crore-in-dibiyapur-to-be-inaugurated-on-27th-auraiya-news-c-211-1-aur1008-145422-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दिबियापुर की तीन करोड़ की विकास योजनाओं का 27 को लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दिबियापुर की तीन करोड़ की विकास योजनाओं का 27 को लोकार्पण
Sat, 23 May 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 23 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो-39- सभागार में हुई बैठक में जानकारी देते चेयरमैन।संवाद
दिबियापुर। नगर पंचायत के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। इसे लेकर 27 मई को करीब तीन करोड़ की लागत से प्राचीन हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ ही कई अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा।
इस मौके पर सुंदर कांड का पाठ व भंडारे का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति व दैवीय संपदा मंडल के अध्यक्ष स्वामी हरिहरानंद सरस्वती शामिल होंगे। शनिवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर के सभी प्रमुख स्थानों पर जल्द पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, एलईडी डिस्प्ले लगाए जाएंगे। इसके लिए स्ट्रीट लाइट के साथ ही अंडरग्राउंड फाइबर केबल भी बिछाई जा रही है।
बैठक में शामिल लोगों की मांग पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक तीन माह में सार्वजनिक बैठक कर नगर विकास के लिए लोगों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। बैठक में नहर बाजार क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक स्वरूप तिरंगा लगाए जाने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
-- -
फ्लाईओवर पर बनेंगी सीढ़ियां, कॉम्प्लेक्स भी जल्द
नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि डीआरएम से हुई वार्ता के बाद कई कामों के लिए रेलवे की सहमति मिल गई है। नगर पंचायत जल्द रेलवे आरक्षण केंद्र के सामने अत्याधुनिक सुविधा कॉम्प्लेक्स तथा रेलवे फ्लाईओवर पर जाने के लिए लोहिया नगर व रामकृष्ण नगर साइड में सीढ़ियों का निर्माण भी कराएगी। इसके अलावा आरक्षण केंद्र की जगह पर लिफ्ट लगाए जाने के लिए रेल प्रशासन सहमत हो गया है।
-- -
तीन साल में बढ़े कनेक्शन
नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि तीन नए ओवरहेड टैंक व 13 पंप हाउस निर्माण के साथ नगर में अब 7000 से अधिक वाटर कनेक्शन हो गए हैं। यह तीन साल पहले तक मात्र डेढ़ हजार थे।