{"_id":"68b8796fdf2cb921a406a0d0","slug":"deputy-rmo-may-face-action-for-irregularities-in-transportation-of-government-ration-auraiya-news-c-211-1-aur1006-130978-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सरकारी राशन की माल ढुलाई की अनियमितता पर डिप्टी आरएमओ पर गिर सकती गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सरकारी राशन की माल ढुलाई की अनियमितता पर डिप्टी आरएमओ पर गिर सकती गाज
Wed, 03 Sep 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
औरैया। तीन दिन पहले मिहौली पीसीएफ गोदाम के पास सरकारी राशन लदे चार ट्रकों में अदला-बदली को पुलिस ने पकड़ा था। मामले में आठ के खिलाफ जहां रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, सरकारी राशन की माल ढुलाई में अनियमितता के मामले में डीएम ने डिप्टी आरएमओ के खिलाफ शासन में पत्राचार किया है। ऐसे में डिप्टी आरएमओ पर भी गाज गिर सकती है।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बुधवार को सरकारी राशन के प्रेषण व घटतौली सहित अन्य मामलों पर अफसरों की क्लास ली। इन मामलों पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम व जिला पूर्ति अधिकारी को लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही गड़बड़ी की शिकायत पर कार्रवाई की जाए। अनभिज्ञ होने की स्थिति में लापरवाही माना जाएगा। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि वो अपने कार्यालय में टीवी सिस्टम लगवाएं और सरकारी राशन की माल ढुलाई करने वाले वाहनों की जीपीएस लोकेशन एप से मानीटर करें।
समीक्षा कर खाद्यान्न प्रेषण में अनियमितता पर विराम लगाएं। डीएम ने पिछले दिनों सरकारी राशन की माल ढुलाई में अनियमितता कर रहे चार वाहनों के मुद्दे पर भी चर्चा की। कहा कि खाद्यान्न प्रेषण प्रक्रिया में जिला खाद्य विपणन अधिकारी (डिप्टी आरएमओ) की शिथिलता पर उनके विरुद्ध शासन को पत्र प्रेषित किया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जरूरी कदम उठाए जाए रहे हैं।