फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Departure of roadways buses became hi-tech

Auraiya News: रोडवेज बसों की रवानगी हुई हाईटेक

Wed, 03 Sep 2025 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 03 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Departure of roadways buses became hi-tech
औरैया। रोडवेज बसों को डिपो से रवाना होने से पहले फिटनेस से लेकर चालक परिचालकों की रवानगी पर्ची तैयार होती है। पहले ये महज एक कागज तक सीमित थी लेकिन अब कंप्यूटर आधारित इसे ऑनलाइन मोड से जोड़ दिया गया है। प्रत्येक बस की रवानगी से पहले चालक-परिचालक की फोटो समेत रवानगी स्लिप दी जा रही है। डिपो भी इस डेटा को सुरक्षित कर रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से रोजाना 77 बसों को विभिन्न रूटों पर दौड़ाया जाता है। चालक-परिचालक इन बसों का संचालन करते हैं। रवानगी से पहले इन बसों की फिटनेस चेक होती है। साथ ही साथ चालक-परिचालकों की रवानगी तय होती है। इस रवानगी को कंप्यूटर आधारित कर दिया गया है। बस में जाने वाले चालक परिचालक की फोटो समेत अन्य जानकारी कंप्यूटर पर फीड हो रही है। इस ऑनलाइन फीडिंग को अधिकारी भी मानीटर कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में बसों के संचालन में समय की अनिवार्यता काफी कुछ पारदर्शी हो रही है। डिपो एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि बसों की रवानगी के लिए कंप्यूटर आधारित कर दी गई है। प्रत्येक बस को भेजने से पहले इसकी ऑनलाइन फीडिंग कराई जा रही है। पूर्व में यह ऑफलाइन व्यवस्था के तहत होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed