फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dengu se maut

रुरुगंज की विवाहिता की सैफई में मौत, डेंगू की पुष्टि

Wed, 27 Nov 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
dengu se maut
रुरुगंज (औरैया)। औरैया के रुरुगंज क्षेत्र के गुरखुंदा गांव की एक विवाहिता की मंगलवार की रात सैफई (इटावा) के अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की है।
विज्ञापन

रुरुगंज क्षेत्र के गुरखुंदा गांव निवासी आरती (23) पत्नी रामवीर सिंह कठेरिया ने एक माह का प्रसव इटावा के एक अस्पताल में हुआ। वहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। आरती का पति रामवीर गांव में खेती किसानी करता है। प्रसव के बाद आरती बीमार पड़ गई। पति ने उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी सही न होने पर उसने पांच दिन पहले सैफई (इटावा) के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने डेंगू बुखार की पुष्टि की। मंगलवार की रात विवाहिता की बुखार से मौत हो गई। आरती देवी मूल रूप से रसूलाबाद कानपुर देहात के तरसोली गांव की रहने वाली है। गुरखुंदा गांव के रामवीर के साथ उसकी शादी हुई थी। सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य लाल जी यादव व बसपा नेता संजीव यादव में शोक व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed