फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   demostaion aap augest bjp

व्यापम घोटाले पर भाजपा के खिलाफ मुखर हुई आप

Sun, 12 Jul 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 12 Jul 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
demostaion aap augest bjp

देश के सबसे बड़े व्यापम घोटाले पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। वहीं इस मामले में अभी तक हुई मौतों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन



इस संबंध में शनिवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने शहीद पार्क पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर व्यापम घोटाले की जांच में लापरवाही बरत रहे मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन




ज्ञापन में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि व्यापम घोटाले के खूनी खेल में अब तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। बावजूद इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। यह एक शर्मनाक बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने नियमों में फेरबदल कर जांच को प्रभावित करने का काम किया है। मामले में मुख्यमंत्री की भूमिका संदेहास्पद बनी हुई है।


संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों को बचाने के चक्कर में  खामियों से जुड़े इस घोटाले में कोप का भाजन वह युवा व उनके अभिभावक हो रहे हैं, जो रिश्वत के बूते परीक्षा में चयनित हुए हैं या फिर वह लोग जो अपनी योग्यता के बलबूते चयन के वास्तविक हकदार थे और चयनित नहीं हो पाए।

प्रदर्शन में किशन सिंह, आमोद सेंगर, उपेंद्र सिंह चंदेल, रामनरेश यादव, अमित गुप्ता, सतेंद्र, सूरज सपेरा, राजीव कुमार, दिनेश चंद्र आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed