{"_id":"603e856d8ebc3e14fe034745","slug":"demand-memu-sanchalan-auraiya-news-knp61520778","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेमू ट्रेनें चलाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेमू ट्रेनें चलाए जाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी। नगर के लोगों ने मेमू पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की मांग की है। कानपुर और आसपास के जिलों में काम करने वालों और दैनिक यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस संदर्भ में डीआरएम प्रयागराज को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर महेंद्र बाबू को सौंपा है।
कंचौसी नगर और आसपास के 100 गांवों के लोगों को कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, इटावा, आगरा, पनकी धाम, शिकोहाबाद, फीरोजाबाद जाने के लिए मेमू ट्रेन ही सहारा थी। लेकिन कोरोना काल में इसका संचालन बंद कर दिया गया। 11 माह बाद भी मेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन न होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
काम के लिए कानपुर जाने वाले मजदूरों, मरीजों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। लॉकडाउन से पहले कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस का ठहराव था, इसे भी निरस्त कर दिया गया है। ऐेसे में मेमू के संचालन की मांग तेज हो गई है। ज्ञापन देने वालों में अनूप पोरवाल, सौरभ सिंह, हिमांशु सिंह, सागर दुबे, मनीष पोरवाल, करन, सोनू मौजूद रहे।