फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand for bridge construction on Purha river

Auraiya News: पुरहा नदी पर पुल निर्माण की मांग

Fri, 18 Aug 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 18 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand for bridge construction on Purha river
विभागीय अड़चन हटे तो खुले ब्लड बैंक का ताला
विज्ञापन

फोटो-18एयूआरपी-01- संचालन के इंतजार में ब्लड बैंक। संवाद



- नवीनीकरण के लिए जेनरेटर व सेंट्रल एसी की गई थी संस्तुति



-एक माह पूर्व लिखे गए पत्र के बाद भी नहीं हुई सुनवाई



संवाद न्यूज एजेंसी



औरैया। शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में अर्से से बंद चल रहे ब्लड बैंक के संचालन की कवायद में कई रोड़े हैं। लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया के तहत ढाई माह पहले केंद्रीय टीम ने निरीक्षण कर जेनरेटर व सेंट्रल एसी लगाने के निर्देश देते हुए 15 अगस्त तक दोबारा निरीक्षण की बात कही थी।



अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर खामियों को दूर करने को संस्तुति मांगी। बावजूद इसके आज तक कोई जवाब नहीं मिला है। जिससे ब्लड बैंक लाइसेंस का नवीनीकरण की प्रक्रिया अधर में लटक गई है।
विज्ञापन


2013 से बंद पड़े ब्लड बैंक को संचालित कराए जाने को अस्पताल प्रशासन की लाख कोशिश के बाद भी उच्चाधिकारियों का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। यही कारण है कि लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया अधर में लटकी है। ढाई माह पहले दो सदस्यीय केंद्रीय टीम ने अस्पताल के बंद पड़े ब्लड बैंक का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने 22 खामियों की सूची अस्पताल प्रशासन को दी थी। साथ ही इन खामियों को 15 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। खामियों की सूची में शामिल जेनरेटर और सेंट्रल एसी की उपलब्धता शामिल थी। सीएमएस डॉ राजेश मोहन गुप्ता ने एक माह पहले महानिदेशक स्वास्थ्य को ब्लड बैंक के लिए जेनरेटर और सेंट्रल एसी के लिए पत्र लिखा था।



बावजूद इसके आज तक उच्चाधिकारियों की ओर से न कोई जवाब ही दिया गया और न ही उपकरण उपलब्ध कराए। तिथि निकलने के बाद भी ब्लड बैंक लाइसेंस नवीनीकरण को किए जाने वाला निरीक्षण लटका हुआ है।

जिम्मेदार बोले

ब्लड बैंक संचालन के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य को पत्र लिखकर जेनरेटर व सेंट्रल एसी की मांग की थी, लेकिन लगभग एक माह बीत चुका है, अभी तक वहां से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। दिशा-निर्देश मिलते ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।- डॉ राजेश मोहन गुप्ता, सीएमएस, 50 शैया युक्त जिला अस्पताल, औरैया।पुरहा नदी पर पुल निर्माण की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी



ककोर। बिधूना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गनूपुर के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर पुरहा नदी के बरी घाट पर पुल बनाने की मांग की। बताया कि इस पुल के निर्माण न होने से एक दर्जन गांव के लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रहीं हैं। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है।

गनूपुर ग्राम प्रधान रीना देवी के नेतृत्व में ग्रामीण जिलाधिकारी नेहा प्रकाश से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि पुरहा नदी के बरी घाट पर तीन साल पहले पुल निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। जिससे गनूपुर, गोकुलपुर, सिंहपुर कलारपुर, हिहापुर, बढई, बाजरहार, अचानकपुर, कलारपुर अनिरुद्ध पुर समेत कई गांव के लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है।



उदयपुर में पढ़ने वाले बच्चों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, प्रतिदिन पानी में घुसकर बच्चे स्कूल जाते हैं। इस वजह से लोग लड़कियों की पढ़ाई बंद करा देते हैं। जिससे अशिक्षा का माहौल बनता जा रहा है।

जब किसी गांव में कोई बीमार पड़ता है तो उसको कुदरकोट तक ले जाने में 10 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। जबकि पुल बनने से यह दूरी महज एक किलोमीटर दूर हो जाएगी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी ने पुल निर्माण करवाने की मांग की है।


तार टूटने से सात घंटे गुल रही 15 गांवों की बिजली

तार टूटने से सात घंटे गुल रही 15 गांवों की बिजली



संवाद न्यूज एजेंसी

ऐरवाकटरा। उमरैन फीडर की 11 केवी लाइन का तार शुक्रवार सुबह 10 बजे दोवा और दिवहरा के बीच टूट गया। जिससे सात घंटे 15 गांव की बिजली गुल रही है। लोग गर्मी से परेशान रहे।

जर्जर हो चुके बिजली के तार आेवर लोड के चलते अक्सर टूट रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। आए दिन होने वाले फाल्ट को लेकर कई बार ग्रामीण शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी तार बदलने का काम नहीं कराया जा सका है।

शुक्रवार को तार टूटने से तुर्कपुर यासीन, नगला दौलत, नगला बांस, रमपुरा, देवहरा, कुकरकाट ,नगला मारवाड़ी, ईश्वरपुर, जयसिंहपुर, नगला मनभावन, सिमरिया, हरनागरपुर सहित 15 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली न आने पर लोगों ने लाइनमैन व जेई को जानकारी दी। दोपहर बाद लाइनमैन ने फाल्ट ढूंढ कर तार जोड़ने का काम शुरू किया। शाम पांच बजे के करीब फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की जा सकी।



ऐरवाकटरा उपकेंद्र के अवर अभियंता रवि वर्मा ने बताया कि ओवरलोड के चलते तार टूट गया था। तार जुड़ पाने के बाद दो घंटे के रोस्टर का समय हो गया था। इसके बाद सप्लाई देने में पोल में इंसुलेटर पंक्चर हो गए। जिससे सात घंटे तक आपूर्ति बाधित हुई।


पंचायत उपचुनाव- रिक्त पदों पर 22 से नामांकन

- छह सितंबर को दो प्रधान व 11 पंचायत सदस्यों के लिए होगा उप चुनाव



संवाद न्यूज एजेंसी

औरैया। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने पंचायत उप चुनाव की समय-सारिणी की घोषणा की। बताया कि रिक्त पदों पर 22 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया होगी। छह सितंबर को मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कराया जाएगा।



जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 22 अगस्त सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि होगी। 23 अगस्त को सुबह 10 बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 24 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया कराई जाएगी।

24 अगस्त को चुनाव चिह्न आवंटन कर दिया जाएगा। छह सितबंर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान करवाया जाएगा व आठ सितंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव चिह्न आवंटन और मतगणना का कार्य संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर होगा।



जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिन ब्लॉकों में उप चुनाव होने हैं वहां पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही पोलिंग पार्टियों के रवाना करने व मतदान कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।


यहां पर होंगे उप चुनाव- ब्लॉक बिधूना की ग्राम पंचायत कीरतपुर और ब्लॉक औरैया की ग्राम पंचायत शहबदिया के ग्राम प्रधान का उप चुनाव होना है। ब्लॉक औरैया की ग्राम पंचायत सलैया के वार्ड संख्या-6 व मढापुर के वार्ड संख्या-9, ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत बैसुन्धरा के वार्ड संख्या-1, वार्ड संख्या-7, खांनपुर फफूंद के वार्ड संख्या-4, वार्ड संख्या-15, रानीपुर के वार्ड संख्या-11, तुर्कीपुर फफूंद के वार्ड संख्या-03, ब्लॉक अछल्दा की ग्राम पंचायत कमारा के वार्ड संख्या-6, दशहरा के वार्ड संख्या-10 व ब्लॉक ऐरवाकटरा की ग्राम पंचायत सराय कछवाहा के वार्ड संख्या-8 में ग्राम पंचायत सदस्य का उप चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed