{"_id":"64bed0734244c982940c6582","slug":"demand-for-action-on-data-entry-operator-auraiya-news-c-211-1-aur1002-978-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डाटा इंट्री ऑपरेटर पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डाटा इंट्री ऑपरेटर पर कार्रवाई की मांग
Tue, 25 Jul 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
ककोर। अछल्दा ब्लॉक के डाटा इंट्री ऑपरेटर मनरेगा पर ग्राम प्रधानों ने शोषण करने व मनमर्जी से काम कर भ्रष्टाचार करने आरोप लगा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधानों ने आरोपी ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर इस्तीफा देने की बात भी कही।
अछल्दा ब्लॉक के सरायखाती के ग्राम प्रधान व भाजपा किसान मोर्चा के प्रांतीय सदस्य अवनीश ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने सोमवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। बताया की ब्लाॅक में तैनात डाटा इंट्री आपरेटर की कार्यप्रणाली से ब्लॉक के अधिकांश प्रधान परेशान हैं। ऑपरेटर को ब्लॉक अधिकारी संरक्षण दे रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत करने पर जांच के नाम पर शोषण किया जाता है। बताया की ब्लॉक के विकास के लिए जो भी पैसा शासन से आता है उस पैसे का व्यवस्था के अनुरूप ग्राम पंचायत स्तर पर वितरण न करके हेराफेरी की जाती है। प्रधानों ने विकास कार्यों में मनमानी किए जाने के भी आरोप लगाए। कहा कि यदि आरोपी डाटा इंट्री ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सभी ग्राम प्रधान अपने पदों से इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। इस पर डीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में शिवेंद्र बहादुर सिंह सेंगर, राम आसरे राजपूत, शिवा, ज्योति, साहिनी, संजीव कुमार, मीना देवी , नेहा देवी, राज कुमार दोहरे, सीमा प्रजापति, शिवम कुमार, धीरज कुमार, रुचि शाक्य, विमला देवी, धीम सिंह ,अमित सिंह तोमर आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।