{"_id":"0697decbb16a49842e9a938d08869857","slug":"delhi-election-won-aap-party-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जीत पर झूमे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जीत पर झूमे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद आम आदमी पार्टी की बहुमत की सरकार बनते ही आप पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता झूम उठे। पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करने के साथ ही राहगीरों को जमकर मिठाइयां बांटीं। पदाधिकारियों के अनुसार बुधवार को दिल्ली जीत की खुशी में वाहन रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली में आप की बहुमत की सरकार बनने की सूचना मिली। पार्टी कार्यकर्ता फफूंद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलायी तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
एकतरफा जीत पर पार्टी पदाधिकारियों उपेंद्र सिंह चंदेल एवं अजय शुक्ला ने कहा कि यह परिणाम पार्टी के संयोजक अरविद केजरीवाल के संघर्ष तथा ईमानदारी का नतीजा है। बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे से फफूंद रोड से एक विजय जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
रामनरेश यादव, उपेन्द्र सिंह चंदेल, जियाउद्दीन, अजय शुक्ला, बृजेश बाबू, मेहराज खान, दिनेश चन्द्र आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।