फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Decision on voting will be done after drainage

छह गांवों के हजारों ग्रामीणों ने की मतदान बहिष्कार की घोषणा

Fri, 28 Jan 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Decision on voting will be done after drainage
दिबियापुर (औरैया)। जिला प्रशासन के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयासों पर वर्षों से लंबित समस्याएं भारी पड़ रहीं हैं। दिबियापुर विधानसभा के कई गांवों के हजारों ग्रामीणों ने जलनिकासी की समस्या का निदान के बाद ही मतदान की बात कही है।
विज्ञापन

नगर से सटे गांव जमुहां, घेरा, केंजरी, भट्ठा बस्ती, झाबर का पुर्वा, बहादुरपुर में जलभराव की समस्या से ग्रामीण वर्षों से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सभी छह गांवों की लगभग 500 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि लगातार जलमग्न है। पिछले कई वर्षों से अनाज का एक दाना भी पैदा नहीं हुआ है। घरों के आसपास जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश के उच्चाधिकारियों तक शिकायतीपत्र भेजे गए। परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बैनर में लिखा कि पहले चरण में सात दिन तक क्रमिक अनशन, आठवें दिन से आमरण अनशन एवं समस्या का निदान न होने पर आत्मदाह के लिए भी विवश होंगे। बताया कि ककराही पुलिया से औरैया रोड कंप्रेसर बंबा तक नाला साफ कराने से उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंजरी गांव निवासी प्रदीप मिश्रा का कहना है कि लंबे समय से वह लोग खेतों में जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी आठ बीघा जमीन जलमग्न है। समस्या का समाधान कराने के लिए सभी एकजुट हैं।
वहीं घेरा निवासी दीपू पाल का कहना है कि अभी तक जहां ग्रामीणों की फसलें लहलहातीं थीं। पिछले कई वर्षों से वह खेत पानी में डूबे हैं। ग्रामीणों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं देता।
जमुहां निवासी शिवकुमार बाल्मीक के अनुसार उनके खेत तो एनटीपीसी के अधिग्रहण में चले गए थे। मकान बचा है, उसके आसपास जलभराव के कारण बच्चे और बुजुर्ग परेशान रहते हैं। बीमारियों का खतरा अलग से सताए रहता है।

औरैया दिबियापुर मार्ग कुछ स्थानों पर नाला संकरा होने एवं सफाई न होने की समस्या है। इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
मनोज कुमार सिंह, एसडीएम औरैया सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed