फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tractor reflex, death of one

ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत

Sat, 20 Jan 2018 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Sat, 20 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Tractor reflex, death of one
नीरू की फाइल फोटो। - फोटो : amarujala

बेला (औरैया)। इटावा जिले के किशनी-मैनपुरी मार्ग पर किशनी गांव के पास शुक्रवार रात एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। जिसमें उस पर सवार बेला औरैया के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनाें को सैफई रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एक की मौत हो गई।  

विज्ञापन


ग्राम पंचायत बांधमऊ के मजरा शंकरपुर निवासी नीलू (25) पुत्र विश्राम सिंह प्रजापति अपने ट्रैक्टर से गांव के नीरू पुत्र प्रेमचंद्र शंखवार, संजय पुत्र रामसेवक, निकसन पुत्र मान सिंह, छुन्नू प्रजापति पुत्र रामस्वरूप, शिवराम सिंह का धान मैनपुरी बेचने गए थे। धान बेचकर सभी ट्रैक्टर से लौट रहे थे।
विज्ञापन


जब वह किशनी ब्लाक के समीप पहुंचे तो सामने आ रहे जानवरों के बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर बिजली के खंभे में जा घुसा और बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में संजय, निकसन व नीरू गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सैफई रेफर कर दिया। सैफई जाते समय रास्ते में नीरू (19) की मौत हो गई। नीरू का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा है।

ट्रक ने मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल
औरैया। हाईवे रोड जालौन चौराहे के पास ट्रक ने एक पिकअप में टक्कर मार दी। जिससे पिकअप बेकाबू होकर पलट गई और उस पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। लोगों ने पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


जिला जालौन के गांव पतराई निवासी मन्नी सिंह शनिवार सुबह पिकअप से अनाज बेचने मंडी समिति आ रहे थे। उनके साथ गांव की पिंकी (20) पुत्र भगवती प्रसाद व कांती देवी (45) पत्नी शिवराज सिंह समेत आधा दर्जन लोग थे। जैसे ही उनकी पिकअप जालौन चौराहे के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे पिकअप पलट गई। पिकअप पलटते ही चीख पुकार मच गई। लोगों ने पिकअप के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने उपचार के बाद गंभीर घायलों को कानपुर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed