फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Death hovering over rooftops

छतों पर मंडरा रही है मौत

Mon, 06 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 06 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Death hovering over rooftops

आबादी से निकली हाईटेशन लाइनें लोगों को टेंशन दे रही

विज्ञापन
हैं। कई लोगों के तो मकानों के ऊपर हाईटेंशन लाइन निकली है। शहर के तिलक नगर मोहल्ले का कुछ ऐसा ही हाल है।

मोहल्ले के एक बड़े हिस्से के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन खतरा बनी हुई है। कब तार टूट जाए या स्पार्किंग शुरू हो जाए कोई नहीं जानता अमर उजाला ने जब तिलक नगर मोहल्ले में हाईटेंशन लाइन से हो रही समस्या की पड़ताल की तो लोगों ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

घर की छत पर लगे बिजली के पोल पर खिंची हाईटेंशन लाइन से हमेशा दहशत रहती है। बारिश के मौसम में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है। पानी के कारण छत से लेकर बाथरूम तक करंट बहता रहता है। इससे न तो छत पर जा सकते हैं और न ही बाथरूम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कई बार विद्युत अधिकारियों को घर की छत पर लगे खंभे को हटाने का प्रार्थना पत्र दिया लेकिन विभागीय अधिकारियों ने समस्या दूर करने की बजाय उनकी अर्जी नामंजूर कर दी।

पड़ोसी की छत पर हाईटेंशन लाइन का खंभा लगा होने का खामियाजा हमें भी उठाना पड़ रहा है। हालत यह है कि घर तो है लेकिन केवल चहारदीवारी के अंदर ही।

घर के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के कारण छत पर तो जाना संभव ही नहीं है। गर्मी के दिनों में भी हाईटेंशन लाइन में बह रहे करंट के डर से घर के अंदर ही रात गुजारनी पड़ती है। कई बार अधिकारियों को अर्जी दी गई, किंतु बिजली विभाग के अफसर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। दहशत में जिंदगी कट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed