फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Deal with drought and flood disaster administration , preparations

सूखा व बाढ़ आपदा से निपटेगा प्रशासन, तैयारियां

Sun, 05 Jul 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 05 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Deal with drought and flood disaster administration , preparations

शासन ने बाढ़ व सूखा से निपटने को इस बार पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत प्रशासन को इन स्थितियों से निपटने के लिए राहत सामग्री मुहैया करा दी गई है।

विज्ञापन



वहीं जिला प्रशासन भी दैवीय आपदा आने से पहले ही इससे निपटने की तैयारियों में लग गया है। जिले की 120 ग्राम पंचायतों में केंद्रीय भंडार एचएएल की ओर से 120 सैट राहत सामग्री के उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन



 
एक ओर जहां शासन सूखा व बाढ़ की आने वाली स्थितियों पर सतर्कता बरतने लगा है। वहीं प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। डीएम माला श्रीवास्तव द्वारा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन से जिले को संभावित दैवीय आपदा की स्थिति से निपटने को व्यवस्थाओं से लैस किया जा रहा है। इसके तहत जिले की 120 ग्राम पंचायतों को राहत सामग्री के 120 सैट प्राप्त करा दिए गए हैं।

 
उक्त उपलब्ध सामग्री से जिलाधिकारी द्वारा तीनों तहसीलों को जरूरी सामान भी मुहैया करा दिए गए हैं।



सदर तहसील क्षेत्र को मेगाफोन 35, फोर्डिंग स्ट्रेचर 35, सेफ्टी हेलमेट 35, फायर एक्सटिंगूसर 35, जरी कैन 179, दवा किट 30 शामिल हैं।


बिधूना तहसील को मेगाफोन 67, फोर्डिंग स्ट्रेचर 67, सेफ्टी हेलमेट 67, फायर एक्सटिंगूसर 67, जरी कैन 335 व प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स 67। वहीं अजीतमल तहसील को मेगाफोन 17, फोर्डिंग स्ट्रेचर 17, सेफ्टी हेलमेट 17, फायर एक्सटिंगूसर 17, जरी कैन वाटर कंटेनर 85, फर्स्ट एड बॉक्स 17 शामिल हैं।



उक्त उपलब्ध कराई गई सामग्री को जरूरत के समय संबंधित ग्रामों के प्रधानों व ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाएगी। बाढ़ व सूखा से निपटने को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।-  रामनयन तहसीलदार, सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed