फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of young man found hanging

Auraiya Suicide: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 May 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 06 May 2023 12:26 AM IST
सार

सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी ललित कुमार मौके पर गए थे। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशोरगंज में शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

मोहल्ला किशोरगंज सब्जी मंडी निवासी शिवराम के पुत्र सर्वेश कुमार उर्फ विक्की (35) का शव शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब कमरे के अंदर गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। मां सुघरश्री जब कमरे में पहुंची तो बेटे का शव फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन

घर वाले भी मौके पर जा पहुंचे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारा। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पति की मौत के बाद पत्नी पूनम, मां और अन्य परिजनों को बुरा हाल रहा। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि सर्वेश शराब का लती था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को वह अपने मामा के घर से गेहूं की कटाई करके आया था। मृतक का एक बेटा निखिल (10) और दो बेटियां कशिश(4) और मानवी (3) हैं। घटना के कारणों का सही पता नहीं चल सका है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी ललित कुमार मौके पर गए थे। घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed