फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of rape accused found hanging from tree

दुष्कर्म के आरोपी का पेड़ से लटका मिला शव

Thu, 24 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dead body of rape accused found hanging from tree
घटनास्थल पर परिजनों से जानकारी करते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के वनखंडेश्वर मंदिर के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। तलाशी के दौरान युवक जेब से एक पत्र मिला, जिसमें परिवार के खुश रहने और बहन की शादी किसी अच्छे लड़के से करने का जिक्र है।
विज्ञापन

बहन ने पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस, प्रेमिका और उसकी बहन पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि मंगलवार को प्रेमिका ने युवक समेत तीन लोगों पर छोटी बहन से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बिधूना के आर्य नगर निवासी अनुज शाक्य (28) सब्जी का थोक विक्रेता था। परिवार में मां सुशीला देवी, भाई बलराम व बहन अर्चना हैं। पिता रामसेवक की दो माह पूर्व बीमारी से चलते मौत हो चुकी है। मां सुशीला ने बताया कि अनुज करीब पांच दिनों से घर नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। गुरुवार सुबह घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर वनखंडेश्वर मंदिर के पास आम के पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। बाजार की तरफ जा रहे मोहल्ले के लोगों ने शव लटका देखकर सूचना परिजनों व पुलिस को दी।
सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, बिधूना कोतवाली, बेला, अछल्दा व एरवकटरा थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। परिजनों व ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की। साथ ही शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
तलाशी के दौरान युवक की जेब से एक पत्र मिला, जिसमें परिवार के खुश रहने, बहन की शादी अच्छे लड़क से करने व उसे माफ कर देने की बात लिखी है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। अनुज पर मंगलवार को उसकी प्रेमिका ने छोटी बहन से दुष्कर्म का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनुज की बहन ने प्रेमिका व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इधर, मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है। आरोप के आधार पर पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस, प्रेमिका और उसकी बहन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed