{"_id":"665620c0d6e255f235094df2","slug":"dead-body-of-old-man-found-lying-in-suspicious-circumstances-auraiya-news-c-211-1-aur1006-112688-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संदिग्ध हालात में पड़ा मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संदिग्ध हालात में पड़ा मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन
बिधूना। कस्बा के मोहल्ला सुरजपुर में एक अधेड़ संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। इसकी सूचना मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस व परिजनों उसे इलाज के लिए सीएचसी बिधूना लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कस्बा बिधूना के दिबियापुर रोड निवासी 55 वर्षीय राजेश शर्मा पुत्र कुंवर बहादुर शर्मा सुरजपुर मोहल्ला में लगभग दो बजे संदिग्ध हालात में एक खाली प्लाॅट पर पड़ा पाया गया। मोहल्ले के लोगों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। परिजन भी जानकारी पर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद राजेश को सीएचसी ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर राजेश की पत्नी पुष्पा देवी व अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि राजेश फर्नीचर बनाने का काम करता था। इससे परिवार का भारण पोषण होता था। कोतवाली प्रभारी अपराध निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि अधेड़ सुरजपुर मोहल्ला में पड़ा मिला था। पत्नी व बेटे ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। जिस पर कागजी कार्रवाई के बाद शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।