फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of married woman found hanging, accused of murder

Auraiya News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Thu, 29 Jun 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, accused of murder
फफूंद। दखलीपुर में गुरुवार की सुबह विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मिला। ससुराल पहुंचे मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के दखलीपुर निवासी आमिर जयपुर की किसी कंपनी में काम करता है। बुधवार की सुबह वह पत्नी निशा (23) व दो साल की बेटी महक के साथ बकरीद का त्योहार मनाने घर आया था। यहां से दोनों मरकरंदपुर चादर चढ़ाने गए। देर शाम निशा ने ससुराल वालों के संग मिलकर बकरीद के त्योहार की तैयारियों में हाथ भी बटाया। रात में खाना खाने के बाद वह पति के साथ सोने चली गई।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह बेटी महक के रोने पर जागे आमिर ने निशा का शव फंदे पर लटकता दिखा। इस पर उसने शोर मचाया। इस पर आए परिजनों और पड़ोसियों ने शव फंदे से उतारकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ अजीतमल भरत पासवान ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से से घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। मौके पर पहुंचे कानपुर देहात के रमऊ निवासी मृतका के पिता सलीम ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर शव लटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भरत पासवान ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed