फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DD agricultural sitting immodestly lay employee

डीडी कृषि की अभद्रता से धरने में बैठे कर्मचारी

Sat, 27 Dec 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (औरैया)।
अमर उजाला ब्यूरो (औरैया)। Updated Sat, 27 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
DD agricultural sitting immodestly lay employee
डीडी कृषि कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक संजय पुरवार ने उप निदेशक डा. बनारसी यादव पर शनिवार को गाली गलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। लिपिक ने बताया कि डा. बनारसी यादव की अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति मंशा ठीक नहीं है। जिससे आए दिन कर्मचारी उनके अभद्र व्यवहार के शिकार होते आ रहें हैं।  शनिवार को कार्यालय खुलते ही कर्मचारियों में मध्य चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। थोड़ी ही देर में कार्यालय के कर्मी गेट पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। वहीं सभी ने आपसी सहमति बना डीडी कृषि के विरुद्ध धरने पर बैठ गए। खफा कर्मचारियों ने  डीएम से डीडी कृषि के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के साथ गैर जनपद में स्थानांतरण किए जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो कर्मचारी 30 दिसंबर तक यूं ही धरने पर बैठे रहेंगें।
विज्ञापन



पीड़ित के समर्थन में उतरे कर्मचारी
औरैया। कर्मचारी संजय पुरवार के साथ की गई अभद्रता की घटना पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। डीडी कृषि को आरोपित भी किया है कि इससे पूर्व डीडी कृषि के अभद्र व्यवहार के कार्यालय के कामदार अवधेश सिंह के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मी ताराचंद्र व मुलायम सिंह भी शिकार हो चुके है।
विज्ञापन


रिकवरी से बचने के बना रहे बहाना
वरिष्ठ लिपिक संजय पुरवार की ओर से लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डीडी कृषि डा. बनारसी यादव ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप गबन की रिकवरी से बचने को किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ लिपिक श्री पुरवार मृतक आश्रित के रूप में नियुक्त हुआ है। उसके पिता स्व. रघुनाथ गुप्ता जो गोदाम प्रभारी के पद पर तैनात थे, उन पर वर्ष 2001 में गेंहू बेंच कर धनराशि गबन करने का आरोप लगा था। मामला शासन से संदर्भित था। पिछले दिनों शासन से उक्त मामले में 3.65 लाख रूपए की रिकवरी के आदेश प्र्राप्त कराए गए है। स्व. गुप्ता पर की गई रिकवरी के आदेश का पालन वरिष्ठ लिपिक से न कर ली जाए इसी को लेकर यह सारा प्रपंच रचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

           
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed