फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DCM stuck at an angle on canal bridge, jammed

Auraiya News: नहर पुल पर लगे एंगल में फंसी डीसीएम, लगा जाम

Wed, 27 Nov 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
DCM stuck at an angle on canal bridge, jammed
औरैया/अछल्दा। नो इंट्री में एक डीसीएम नहर पुल पर लगे एंगल में फंस गई। डीसीएम के फंसने से नहर रोड सहित मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद डीसीएम एंगल को पार कर सकी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे का है। फफूंद की तरफ एक डीसीएम नो इंट्री में घुसकर रेलवे क्राॅसिंग पार कर नहर पुल एंगल को पार करके निकलने के चक्कर में फंस गई। डीसीएम के पहियों की हवा कम कर उसकी ऊंचाई कम करके किसी तरह डीसीएम को पार कराया गया।
विज्ञापन

इस बीच डीसीएम के फंसने से अछल्दा-बिधूना के मुख्य मार्ग व नहर रोड पर चारों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संत कुमार ने सहयोगियों के साथ बड़ी मुश्किल से पौने घंटे में जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed