{"_id":"6671e23e72d89d6979047c35","slug":"dcm-collides-with-electric-pole-driver-dies-due-to-electric-shock-auraiya-news-c-211-1-aur1006-113491-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली के खंभे से टकराई डीसीएम, करंट से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली के खंभे से टकराई डीसीएम, करंट से चालक की मौत
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। कस्बा के फफूंद रोड पर बझेरा गांव समीप मंगलवार शाम एक डीसीएम इस तरह अनियंत्रित हुई कि सड़क के दूसरी छोर पर जाकर एचटी लाइन के बिजली के खंभे से टकरा गई। तार टूटकर डीसीएम पर गिर गए। डीसीएम में उतरे करंट से झुलसकर चालक ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
कानपुर देहात जनपद के घाटमपुर अकबरपुर बीरबल कच्चर निवासी जगन्नाथ (46) मंगलवार शाम खाली डीसीएम लेकर औरैया से बिधूना की ओर जा रहा था। बझेरा गांव समीप योगीराज महाविद्यालय के पास एकाएक डीसीएम अनियंत्रित हो गई। सड़क के दूसरे छोर पर बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में बिजली पोल टूट गया और भी तार टूटकर डीसीएम पर गिर गए। इसी बीच डीसीएम चालक जगन्नाथ ने करंट से झुलसने के दौरान वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया। डीसीएम से उतरने के बाद वह सड़क पर गिर गया। कुछ देर तक तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई।
अछल्दा थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय ने बताया कि डीसीएम चालक के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।