फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DBA polls : Ashok and Surendra elected joint president

डीबीए चुनाव: अशोक व सुरेंद्र बने संयुक्त अध्यक्ष

Thu, 09 Apr 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 09 Apr 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
DBA polls : Ashok and Surendra elected joint president

जिला बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक अवस्थी व सुरेंद्र नाथ शुक्ला को बराबर-बराबर मत मिलने पर दोनों को छह-छह माह के लिए अध्यक्ष पद पर चुना गया। वहीं महामंत्री पद के लिए अधिवक्ताओं ने देवालय चौधरी के सिर पर ताज रखा।

विज्ञापन


 
बुधवार को जिला जजी में हुए डीबीए के चुनाव में 10 पदों को मतदान हुआ। मतदान में 341 मतदाताओं में से 334 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर खड़े अशोक कुमार अवस्थी व सुरेंद्र नाथ शुक्ला को बराबर-बराबर 116-116 वोट मिले।
विज्ञापन



तीसरे प्रत्याशी इंद्रपाल सिंह भदौरिया को 97 मतों से संतुष्ट होना पड़ा। पहले छह माह का अध्यक्ष कार्यकाल अशोक अवस्थी का रहेगा, जबकि अगले छह माह के लिए सुरेंद्र नाथ शुक्ला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
महामंत्री पद के प्रत्याशियों में देवालय चौधरी ने 109 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंदी अरविंद पाल उर्फ पम्मू को आठ वोटों से शिकस्त देकर महामंत्री का ताज पहना। कैशियर पद पर विकास कुमार 229 वोट पाकर जीत पक्की की।


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भूप सिंह पाल  (160) वोट पाकर विजयी रहे। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर सुधीर कुमार गौतम (160), प्रदीप कुमार त्रिपाठी (142) व ईसब खान ने (133)  वोट लेकर जीत हासिल की। संयुक्त मंत्री पदों पर अंब्रीश कुमार मिश्रा (198) नरेश पाल (162) व पंकज शर्मा (154) ने जीत दर्ज की।


वरिष्ठ सदस्य के छह पद पर महावीर शर्मा, श्रीप्रकाश शुक्ला, हरीशंकर शर्मा, प्रीती गुप्ता, अजय कुमार त्रिपाठी, राम सिंह कुशवाहा तथा कनिष्ठ सदस्य के छह पदों पर शिवम शर्मा, फरहत अली, रवींद्र कुमार चौधरी, श्रीकृष्ण दुबे, दिनेश सिंह चौहान व ओमकार पांडेय निर्विरोध घोषित हुए।




 
घायलावस्था में वोट डालने पहुंच दिखाई जागरूकता - औरैया। एक-एक वोट का क्या महत्व होता है। इसकी मिसाल एक घायल अधिवक्ता ने प्रस्तुत की। एक्सीडेंट में घायल होने के बावजूद अधिवक्ता देवेंद्र कुमार दो साथियों के सहारे से वोट डालने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed