फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DBA election: Satish became president and Pradeep became general secretary

डीबीए चुनाव: सतीश राजपूत अध्यक्ष व प्रदीप तिवारी बने महामंत्री

Sun, 19 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
DBA election: Satish became president and Pradeep became general secretary
औरैया। जिला बार एसोसिएशन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया। शनिवार देर शाम घोषित परिणाम में सतीश चंद्र राजपूत अध्यक्ष व प्रदीप कुमार तिवारी महामंत्री पद पर विजयी रहे। जबकि सर्वेश कुमार यादव कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव जीते। जिला जज अनिल कुमा वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बार व बेंच में सहयोग बनाए रखने की बता कही।
विज्ञापन

कचहरी के मीटिंग हाल में एल्डर्स कमेटी की देखरेख में सुबह 10 बजे से डीबीए के नौ पदों पर मतदान शुरू हुआ। कुल 386 मतदाता वकीलों में से 378 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे पांच प्रत्याशियों संजीव कुमार चतुर्वेदी, अशोक कुमार अवस्थी, सुनील कुमार दुबे, सुरेंद्र नाथ शुक्ला को हराकर सतीश चंद्र राजपूत ने 103 वोट पाकर विजय हासिल की।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले निकटतम प्रतिद्वंद्वियों में तीन प्रत्याशी संजीव कुमार चतुर्वेदी उर्फ छुन्ना, अशोक कुमार अवस्थी व सुनील कुमार दुबे को बराबर-बराबर 73-73 वोट मिले। जबकि पांचवें स्थान पर रहे सुरेंद्रनाथ शुक्ल को 55 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। महामंत्री पद पर चार प्रत्याशी थे। जिसमें प्रदीप कुमार तिवारी ने 180 वोट पाकर सभी प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अन्य प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों में अरुण कुमार त्रिवेदी को 78, प्रेमनारायण शंखवार को 76, किशोर सिंह गौर को 43 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सर्वेश कुमार यादव ने 192 वोट पाकर विजय श्री हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवेंद्र कुमार दीक्षित को 131 व अवनीश सिंह को 52 वोट ही मिले। छह कनिष्ठ सदस्य के लिए आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनमें अंकित कुमार शर्मा, हरिओम शुक्ला, कंचन कुमारी, मुहम्मद सगीर, रवि प्रताप सिंह व विजय कुमार पांडेय विजयी रहे। नव निर्वाचित अध्यक्ष सतीश चंद्र राजपूत पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं।
डीबीए की 22 सदस्यीय कमेटी में 13 पदों पर निर्विरोध पहले ही हो चुका है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र पाल मंडेला, उपाध्यक्ष शिवम शर्मा व ज्ञानेंद्र कुमार दुबे, संयुक्त मंत्री तीन में विनायक राव शाक्य, रविकांत मो.तैय्यब व कनिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार के अलावा छह वरिष्ठ सदस्य श्याम बिहारी शुक्ला, रविंद्र नाथ दुबे, निखिलेश कुमार, बदन सिंह कुशवाह, आनंद कुमार गुप्ता व अरुण कुमार पांडेय निर्विरोध चयनित हुए।

नव निर्वाचित अध्यक्ष सतीश चंद्र राजपूत व महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी का अधिवक्ताओं ने बैंडबाजा व गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अच्छे कार्य करने का आह्वान किया। मतदान के लिए कई प्रत्याशियों ने मतदाता वकीलों की जमकर सेवा की। कचहरी में खान-पान के तमाम स्टाल लगाए गए। जिन पर भारी भीड़ रही। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक मतदान स्थल पर पुलिस बल के साथ डटे रहे। एल्डर्स कमेटी के सुरेंद्रनाथ पांडेय, सुरेंद्र कुमार दुबे, नवल किशोर त्रिपाठी, धर्मेश दुबे व रामस्वरुप वर्मा ने शांतिपूर्ण मतदान पर सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed