फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Current landed in the tree, three students and teachers were hit

औरैयाः पेड़ में उतरा करंट, चपेट में आए तीन छात्र व शिक्षक

Thu, 04 Aug 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Current landed in the tree, three students and teachers were hit
विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन व नीचे मौजूद बच्चे। संवाद - फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरैया)। विद्यालयों के ऊपर से गुजरे बिजली के तार बच्चों के लिए जोखिम भरे साबित हो रहे हैं। गुरुवार सुबह उच्च माध्यमिक विद्यालय कंपोजिट नल्हुपुर अछल्दा के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन परिसर में लगे पेड़ से छू गई। इससे तीन बच्चे व शिक्षक करंट की चपेट में आ गए। अन्य शिक्षकों ने उन्हें किसी तरह अलग कर बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

अछल्दा ब्लाक क्षेत्र नल्हुपुर उच्च माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। गुरुवार सुबह विद्यालय में बच्चे पढ़ने पहुंचे। सुबह करीब आठ बजकर 10 मिनट पर प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को शिक्षक व प्रधानाध्यापक सामान्य जानकारी दे रहे थे। तभी परिसर के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन एक पेड़ से छू गई।
विज्ञापन

इस वजह से पेड़ के पास खड़े बच्चे कक्षा आठ के छात्र अरुण कुमार, अनुज व कक्षा छह के छात्र प्रियांशु चपेट में आ गए। बच्चों को बचाने में सहायक अध्यापक राजकुमार भी करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद शिक्षकों ने बच्चों व शिक्षक को करंट से छुड़ाया। इसके बाद घटना की जानकारी विद्युत विभाग को दी गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ की कटाई छंटाई कर औपचारिकता पूरी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक गोविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि एचटी लाइन से पेड़ में उतरे करंट की वजह से तीन बच्चे व सहायक अध्यापक को चपेट में आए है। कई बार विद्युत विभाग के एसडीओ कार्यालय में लिखित व मौखिक रूप से विद्यालय के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन को हटवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन विभाग द्वारा कोई फैसला नहीं लिया गया, जिसकी वजह से बच्चे व शिक्षक करंट की चपेट में आए।

खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव ने बताया कि विद्यालय के पेड़ पर करंट आने की जानकारी केशमपुर फीडर के जेई ओमवीर को दी गई। जेई ने विद्युत सप्लाई बंद कराई और कर्मचारियों को भेजकर एचटी लाइन से छू रही पेड़ की डाल कटवाई।

स्कूल के अंदर पेड़ों की छंटाई करते बिजली कर्मचारी। संवाद

स्कूल के अंदर पेड़ों की छंटाई करते बिजली कर्मचारी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed