फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural,ramleela,auraiya

लंका जलते देख लगे श्रीराम के जयकारे

Thu, 14 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
cultural,ramleela,auraiya
औरैया। बुधवार रात रामलीला में कलाकारों ने लंका दहन के साथ विभीषण शरणागति, रामेश्वर स्थापना लीला का मंचन किया। मंचन के दौरान हनुमान ने लंका जलाई तो दर्शकों ने श्रीराम के जयकारे लगाकर माहौल को राममय कर दिया। देररात तक चली रामलीला को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तिलक नगर स्थित नुमाइश मैदान में रामलीला का शुभारंभ एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव ने राम दरबार की आरती कर किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष लालजी तिवारी ने कहा कि सिर्फ रामलीला को देखकर दर्शक उत्साहित न हों, बल्कि भगवान के आदर्शों को अपनाएं। जिससे जीवन सफल होगा साथ ही क्षेत्र के विकास में भी उनका सहयोग देखने को मिलेगा। इसके बाद कलाकारों ने बालि बध के बाद से लीला का मंचन किया। राम का आदेश पाकर जब हनुमान लंका जाते हैं तो वहां सैनिक हनुमान को बहुत ही मुश्किल में बंदी बनाकर रावण के दरबार में लाते हैं।
विज्ञापन

हनुमान के लंका में मचाए गए उत्पात का बखान करते हैं। जहां रावण पहले तो हनुमान को वानर बता मारने का आदेश देते हैं, लेकिन विभीषण दूत को न मारने की बात कहते हैं। जिस पर रावण हनुमान की पूछ में आग लगवा देते हैं और छोड़ देते हैं। लेकिन हनुमान पूरी लंका में आग लगा देते हैं और श्रीराम के नारे लगाते हैं। यह देख दर्शक भी श्रीराम के नारे लगाते रहते हैं। इस मौके पर संरक्षक शंकर दयाल शुक्ल, अध्यक्ष रामजी तिवारी, महामंत्री अवधेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष शिवदास वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय रामलीला का आयोजन
अटसू (औरैया)। हैदरपुर में गौशाला रामलीला समिति की ओर से दो दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ताड़का वध लीला व धनुष भंग लीला का मंचन कलाकारों ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी अध्यक्ष अवधेश शुक्ला आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed